एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा में दो फाड़, विरोध में उतरे 14 विधायक, सीएम योगी का किया समर्थन, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इस विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को राज्य का बजट पेश किया गया है. लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब समाजवादी पार्टी में दो फाड़ हो गए.

UP News: राम मंदिर में बीते 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इस प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब सोमवार को सदन में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ बधाई संदेश देने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी में फूट नजर आई. बधाई संदेश पर सपा के विधायकों में दो फाड़ हो गए. इस बधाई संदेश के विरोध में सपा के 14 विधायकों ने हाथ उठा दिए. हालांकि और सभी सपा विधायकों ने इसका विरोध नहीं किया.

दरअसल, सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में राम मंदिर निर्माण पर पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए बधाई संदेश पारित करने का प्रस्ताव रखा था. उन्होंने कहा कि 500 सालों के संघर्ष से और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. बीते 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. ये इस सदी की सबसे बड़ी घटना है. सालों के बाद हमारा गौरव वापस लौटा है. 

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद क्या बदलेगा और क्या नहीं? यहां जानें सब कुछ

इन्होंने किया समर्थन
वित्त मंत्री के इस प्रस्ताव पर विधानसभा में स्पीकर सतीश महाना ने वोटिंग कराई. उन्होंने कहा कि जो इस प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं वो हां करें. इसपर बीजेपी, अपना दल, सुभासपा और निषाद पार्टी के विधायकों ने समर्थन किया. बीएसपी के भी एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने इसका समर्थन किया. लेकिन सपा में इस प्रस्ताव पर फूट नजर आई.

समर्थन करने वालों के बाद जब सतीश महाना ने कहा कि जो इसका विरोध कर रहे हैं वो हाथ खड़े करें. इसपर सपा के विधायक लालजी वर्मा, स्वामी ओमवेश, मनोज पारस समेत 14 विधायकों ने हाथ खड़े कर दिए और उन्होंने विरोध जताया. जिसके बाद इन 14 सदस्यों को छोड़कर पूरे सदन की सहमति से बधाई संदेश पारित हो गया. 

बता दें कि सोमवार को ही उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया गया. ये बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट था. जिसमें कई बड़े एलान किए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget