एक्सप्लोरर

कानपुर में हुआ सपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, बीजेपी पर लगाया पिछड़ों की अनदेखी का आरोप

Samajwadi Party: कानपुर में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बीजेपी पर जमकर हमला किया गया. इस दौरान पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेस अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने बीजेपी को जमकर आड़े हाथों लिया.

Samajwadi Party in Kanpur: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर से जातीय समीकरण साधने का सिलसिला शुरू हो गया है. एक तरफ बहुजन समाज पार्टी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को रिझाने के प्रयास कर रही है, तो वहीं समाजवादी पार्टी ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जवाब में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की शुरुआत कर दी है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी से पिछड़ों को जोड़ने की जिम्मेदारी समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप को सौंपी है. 

सम्मेलन में बीजेपी पर किया हमला 

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के दूसरे चरण की शुरूआत अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर कानपुर से की गई. सम्मेलन के दौरान पिछड़ा वर्ग के लोगों को बताया गया कि, किस तरह से बीजेपी ने उनसे जो वादा किया था, वह पूरा नहीं किया. इसके साथ ही उन्हें आश्वासन दिया गया कि, सपा की सरकार आएगी तो पिछड़ों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी. पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि, बीजेपी ने पिछड़ों की बदौलत पिछली बार सरकार बनाई थी. बीजेपी ने पिछड़ों के साथ किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया. 

बीजेपी पिछड़ों को आरक्षण नहीं दिया

सपा की सरकार थी, जब बीजेपी कहती थी की यादवों को एसडीएम बना दिया गया है. अब बीजेपी की सरकार है तो बीजेपी यह क्यों नहीं बताती कि कितने यादव को सपा सरकार में एसडीएम बनाया गया था. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि, बीजेपी ने पिछड़ों को नौकरियां नहीं दी और उनके हिस्से का आरक्षण भी उनको नहीं दिया. वह सपा मुखिया के नेतृत्व में पिछड़ों को जोड़ने के अभियान में निकले हैं. राजपाल कश्यप ने कहा कि, पहले चरण में पूर्वांचल के 10 जिलों में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसका बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है. सपा का पूर्व दस्यु सुन्दरी फूलन देवी के गांव में सम्मेलन होगा.

ये भी पढ़ें.

Flood in UP: यूपी में बाढ़-बारिश से हाहाकार, वायुसेना की ली जा रही मदद, ये जिले हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget