एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, सपा ने कहा- 'सत्ता के जश्न में चूर थे'

Jammu Kashmir Reasi Bus Accident: इस हादसे पर सपा ने कहा कि यूपी सरकार सभी यूपी के मृतकों के शव सुरक्षित यूपी वापिस लाए और उनके परिजनों को सौंपे एवं मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा तत्काल मिले.

Jammu Kashmir Reasi Terror Attack: जम्मू-कश्मीर से बड़ी आतंकवादी घटना की खबर सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों ने हमला किया है. अब तक इस आतंकवादी हमले में दस लोगों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं इस हमले को लेकर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर तंज कसा है.

सपा मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-एक तरफ जब भाजपा नेता शपथ ले रहे थे और सत्ता के जश्न में चूर थे तभी उसी वक्त कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस जिसमें अधिकतर यात्री यूपी के थे उस पर आतंकी हमला हुआ और 8 मासूमों की जान चली गई. क्या इस बार कोई सर्जिकल स्ट्राइक इस पर होगी ? क्या इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा ? या चुनाव हो चुके हैं और सरकार बन चुकी है इसीलिए भाजपा सरकार मामला दबाकर सो जाएगी?


जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, सपा ने कहा- 'सत्ता के जश्न में चूर थे

वहीं सपा ने आगे लिखा-"यूपी सरकार सभी यूपी के मृतकों के शव सुरक्षित यूपी वापिस लाए और उनके परिजनों को सौंपे एवं मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा तत्काल मिले एवं यदि कोई घायल हो तो उसका इलाज, घर वापसी और उसे भी समुचित मुआवजा मिले.

बता दें कि आज रविवार (9 जून) की शाम करीब 6.10 बजे राजौरी जिले की सीमा से लगे रियासी जिले के पौनी इलाके में शिव खोरी से कटरा जा रही यात्रियों की बस को आतंकवादियों ने हथियारों से निशाना बनाया. बस चालक को टक्कर लगी और वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस पास की खाई में जा गिरी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने रात 8.10 बजे तक सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया. एसपी रियासी ने लोगों को निकालने की प्रक्रिया की निगरानी की और घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा.

इस हमले के बाद हुए हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 33 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है. जिसमें जिला मुख्यालय अस्पताल रियासी (13), सीएचसी त्रेयथ (5), जीएमसी जम्मू (15). घटनास्थल पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त सुरक्षा बल अस्थायी अभियान मुख्यालय स्थापित किया गया है और हमलावर तक पहुंचने के लिए बहुआयामी अभियान शुरू किया गया है.

पुरानी साड़ी देख नाराज पत्नी पति का घर छोड़ पहुंची मायके, रिश्ता टूटने की है नौबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget