एक्सप्लोरर

i-Phone Hacked: फोन हैकिंग पर अखिलेश ने किया मुलायम को याद, कहा- 'तब भी सरकार गई थी, ये भी चली जाएगी' 

Lucknow News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फोन हैक मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है. उनका कहना है कि इससे पहले भी उनके परिवार का फोन टैप किया गया था, जिसके कारण वह सरकार गिर गई थी.

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कथित फोन हैक के मामले में आज केंद्र सरकार को अपने निशाना पर लिया. उनका कहना है कि उनकी मोबाइल कंपनी की ओर से उन्हें एक मैसेज मिला है. जिससे उन्हें इस बात की जानकारी हुई है कि राज्य सरकार उनका फोन हैक करने की कोशिश कर रही है. इस पर निशाना साधते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा दावा कर दिया है.

दरअसल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया कि वह ऐपल आईफोन का इस्तेमाल करते हैं और ऐपल की ओर से उन्हें साइबर अटैक की जानकारी मिली है. इस मामले में उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार को लेपेटे में ले लिया है. उनका कहना है इस तरह से जासूसी करना बेहद दुखद है. फोन हैक मामले को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करानी चाहिए.

फोन रिकॉर्ड कर रही सरकार चली जाएगी: अखिलेश यादव

उन्होंने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान सपा संयोजक मुलायम सिंह यादव के समय को याद कर कहा कि 'सरकार राजनेताओं के फोन जासूसी पर लगा रही है. यह करना लोकतंत्र में आजादी और निजता को खत्म करने जैसा है. एक बार 30 या 31 तारीख को ही नेता जी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जब हमारे घर के फोन रिकॉर्ड किये गए थे और आज भी 31 तारीख है. वो भी सरकार रिकॉर्ड कर रही थी, वो भी चली गई, ये रिकॉर्ड कर रही है, ये भी चली जाएगी.'

फोन टैप को लेकर बीजेपी पर हमला

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आगे कहा कि 'बीजेपी के लोगों ने कहा था कि वह नौजवानों को नौकरी देंगे, युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रहे हैं इसलिए जासूसी कर रहे हैं. किसानों की आय दोगुनी नहीं कर पा रहे हैं इसलिए जासूसी कर रहे हैं. महंगाई कम नहीं कर पा रहे हैं इसलिए जासूसी कर रहे हैं, कुछ उद्योगपतियों के हाथ में पूरा देश दे दिया है इसलिए जासूसी करवा रहे हैं.'

यह भी पढ़ेंः 
Azam Khan News: योगी कैबिनेट के फैसले से आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, लीज पर मिली जमीनें सरकार ने ली वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget