एक्सप्लोरर

UP Politics: 'अमेठी की बीजेपी एमपी सिलेंडर वाली MP', सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्मृति ईरानी पर तंज

UP Politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर किसी समस्या का समाधान नहीं है. इस देश को संविधान से चलना चाहिए, लेकिन नहीं चल रहा है. बिना समाजवाद के सेक्युलरिज्म कैसे संभव है.

Amethi News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक दिवसीय दौरे पर रविवार को अमेठी पहुंचे, जहां वो प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बेटी की शादी में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेठी की बीजेपी एमपी सिलेंडर वाली एमपी है. होली आ गई है, लेकिन अभी गरीब को सिलेंडर नहीं मिला. आज चीनी, आटा, रिफाइंड सभी कुछ महंगा है. किसानों को आलू की कीमत नहीं मिल रही है. बीजेपी ने किसानों को बर्बाद कर दिया है. किसानों की आय दुगनी करने की बात कर रहे थे लेकिन कुछ नही हुआ और महंगाई बढ़ गई. बीजेपी कहती है कि सिर्फ चार परसेंट बेरोजगारी बची है लेकिन किसी गांव में देख लीजिए कितने बेरोजगार है. बस का किराया भी बढ़ा दिया गया है. 

गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी अमेठी विधानसभा से विधायक है और उनकी बेटी सुधा की रविवार को शादी है. शादी में शामिल होने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को सात दिन की पैरोल मिली है. इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की बीजेपी सरकार समेत मुख्यमंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि नव युगल दंपति को शादी की बहुत बहुत शुभकामनाएं. अमेठी अपने नाम से ही जानी जाती है और जो लोग राजनीति में रुचि रखते वो सभी अमेठी को जानते हैं. मैं पहले भी अमेठी आया हूं और मैं जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने अमेठी में सपा को चुना और विधायक बनाया. प्रदेश के हालात आप से छिपे नहीं है. 

बीजेपी पर जमकर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है. अगर गरीब है तो इस सरकार में उसे न्याय नहीं मिला सकता. विपक्ष ने जो भी सवाल उठाए उसके जवाब नहीं दिए गए. बीजेपी डंका बजाती थी कि एक उधोगपति दुनिया मे नंबर एक पर पहुंचकर दो के बाद अब पता नहीं किस स्थान पर है. बीजेपी के एक साथी उद्योगपति का 20 लाख करोड़ से ज्यादा का पैसा डूब गया और एलआईसी और स्टेट बैक का पैसा डूब गया और जनता जानना चाहती है कि जिनके कारण पैसा डूबा उन पर कार्रवाई होगी या नहीं. 

'बुलडोजर किसी समस्या का समाधान नहीं'
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर किसी समस्या का समाधान नहीं है. इस देश को संविधान से चलना चाहिए, लेकिन नहीं चल रहा है. बिना समाजवाद के सेकुलरिज्म कैसे संभव है. सड़कों पर सांड अभी भी घूम रहे है. ये सिर्फ 40 लाख करोड़ का सपना दिखा रहे हैं. कारखाने लगाने वाले उद्योगपति यहां से फरार हो गए हैं. हमारा गठबंधन 80-81 सीटें लड़ेगा. हम समाजवादी रामचरित मानस के खिलाफ नहीं है. अगर शूद्र वाली बात है तो मैं पुजारी के कहने से मंदिर में पूजा करने जा रहा था, लेकिन हमें काले झंडे दिखाए गए. किसी मुख्यमंत्री का आवास गंगाजल से धोना चाहिए. मैंने कहा कि आप टॉप 10 अपराधियों की सूची निकलवाएं.  

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के साथ चुनाव लड़ने पर कहा कि जिससे गठबंधन है, उसी के साथ 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा. अखिलेश यादव ने कहा कि गायत्री और उनके परिवार के साथ अन्याय हुआ है. हमें उम्मीद है कि न्यायालय से उन्हें न्याय मिलेगा. रमाकांत यादव, दीपक, आजम खान समेत कई लोगों पर झूठे मुकदमे लगाए गए. बीजेपी नेता लगातार रणनीति बनाकर सपा नेताओं को फंसा रहे है.इस दौरान अखिलेश ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह पर तंज कसा और कहा कि ये उनसे पूछिये की वो मुख्यमंत्री से मिलने जाते है तो सड़क क्यों नही बनवा पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: जया प्रदा ने बढ़ाई सियासी हलचल, CM योगी और डिप्टी सीएम के बाद भूपेंद्र चौधरी से की मुलाकात, शुरू हुई अटकलें

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget