एक्सप्लोरर

UP News: सपा सांसद एसटी हसन ने भी जताया विरोध, कहा- 'पीएम मोदी को नहीं करना चाहिए राम मंदिर का उद्घाटन'

Ram Mandir News: समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने मौलाना महमूद असद मदनी के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि वे सब के पीएम हैं इसलिए उन्हें राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में नहीं जाना चाहिए.

Ram Mandir: जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के चीफ मौलाना महमूद असद मदनी (Maulana Mahmood Madani) के बयान का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं, इसलिए उन्हें मंदिर का उद्घाटन करने नहीं जाना चाहिए.  यह उनकी गरिमा के खिलाफ है. वह लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री हैं, जिसमें हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के लोग रहते हैं.

वह सब के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उन्हें इस से दूर रहना चाहिए. सपा सांसद ने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP) श्री राम चन्द्र जी का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करती है और उनका राजनीतिकरण कर रही है. सपा शासन ने कहा कि पिछले 30 साल से बीजेपी रामचंद्र जी का अपने राजनीतिक हित के लिए इस्तेमाल कर रही है. इतनी बड़ी हस्तियों को राजनीति में नहीं खींचना चाहिए. सपा सांसद ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया गया है या उन्हें जबरदस्ती बुलवाया गया है यह मैं नहीं जानता, लेकिन प्रधानमंत्री की एक गरिमा होती है. उन्हें उसका ख्याल रखना चाहिए.

वोट के लिए श्री राम चन्द्र जी का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. अयोध्या (Ayodhya) मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले पर उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते लेकिन यह कोर्ट ने भी माना है कि जिस जगह बाबरी मस्जिद थी वहां पर उसके नीचे किसी मंदिर के अवशेष नहीं मिले हैं. इसके साथ ही किसी मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद नहीं बनाई गई थी, लेकिन कोर्ट ने करोड़ों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है और मुस्लिम समुदाय को भी मस्जिद के लिए एक जगह दी है. 

इसलिए हम यह मानते हैं कि यह एक फैसला हुआ है, इंसाफ नहीं हुआ है. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने यह माना है कि 6 दिसंबर 1992 को एक अपराध हुआ था. वहां ए एस आई ने भी यही माना कि मंदिर के वहां कोई अवशेष नहीं मिले लेकिन कोर्ट ने एक बड़े विवाद को निपटाने के लिए यह फैसला दिया है. कोर्ट को इंसाफ करना था लेकिन उसने फैसला किया इसलिए हम जमीयत उलमा-ए-हिंद के बयान का समर्थन करते हैं.

दरअसल, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना महमूद असद मदनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम मंदिर उद्घाटन समारोह में जाने का विरोध किया है. वहीं मौलाना असद मदनी के बयान को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. मौलाना असद मदनी के बयान का अयोध्या के संत समाज ने भी पुरजोर विरोध किया है. 

ये भी पढ़ें: UP News: मौलाना मदनी के बयान पर भड़के अयोध्या के संत, महंत राजू दास ने की कार्रवाई की मांग

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
'पिस्तौल निकालने वाले ये भूल गए...', सपा कार्यकर्ताओं पर बंदूक तानी तो भड़के अखिलेश यादव
'पिस्तौल निकालने वाले ये भूल गए...', सपा कार्यकर्ताओं पर बंदूक तानी तो भड़के अखिलेश यादव
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget