एक्सप्लोरर

ईरान में धार्मिक यात्रा पर गए लोग फंसे, लगाई मदद की गुहार, सपा सांसद ने लिखा पत्र

Iran Israel Conflict Update: बलिया जिले के सैयद असद अली बाकर, सैयद मोहम्मद मुजतबा हुसैन, सैयद मोहम्मद अन, शमा जहां और सैयद नज्मुसकिब धार्मिक यात्रा पर ईरान गए थे, वे तेहरान में फंसे हुए हैं.

Iran Israel War: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कस्बे से ईरान में धार्मिक यात्रा पर गए पांच लोग इजराइल के साथ युद्ध के बाद बने हालात में वहां फंस गए. बलिया से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद सनातन पांडेय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मामले में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया. ईरान में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी को लेकर परिजनों ने प्रार्थना कर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.

बलिया जिले के रसड़ा कस्बे के सैयद असद अली बाकर, सैयद मोहम्मद मुजतबा हुसैन, सैयद मोहम्मद अन, शमा जहां और सैयद नज्मुसकिब धार्मिक यात्रा पर ईरान गए थे और इजराइल के साथ संघर्ष के कारण वे तेहरान में फंसे हुए हैं. रसड़ा कस्बे के निवासी आतिफ ने रविवार को बताया कि उनके परिवार के ये सभी सदस्य गत 25 मई को धार्मिक यात्रा पर इराक के बाद ईरान पहुंचे. सभी लोग फिलहाल तेहरान के एक होटल में सुरक्षित हैं और उनका परिवार सभी के सकुशल देश वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है.

धार्मिक यात्रा पर गए भारतीय ईरानी में फंसे
आतिफ ने बताया कि रसड़ा कस्बे के मसीउर्रहमान भी इनके साथ ही गए थे, लेकिन वह इराक से सात जून को ही भारत लौट आए थे. इस बीच, सांसद सनातन पांडेय ने शनिवार को विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर तेहरान में फंसे पांच लोगों के सकुशल भारत लौटने के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया. पांडेय ने पत्र में कहा कि सभी लोग तेहरान में फंस गए हैं और युद्ध के कारण विमान सेवा बंद है, जिससे उनके भारत आने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है. 

सपा सांसद ने सरकार से मदद की अपील की. वहीं, बाराबंकी जिले के परिवार संघर्ष के कारण इजराइल में फंसे अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. बताया जा रहा है कि श्रमिक बंकरों में रह रहे हैं और भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हैं. इजराइल में फंसे हुए लोगों के परिवार के सदस्यों के मुताबिक, संघर्ष के कारण इजराइल में अनेक कारखाने बंद हो गए हैं, जिससे भारतीय श्रमिकों को अपने दिन बंकरों में बिताने पड़ रहे हैं हालांकि वे वीडियो कॉल के जरिये उनसे बात कर पा रहे हैं.

देवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती घेरी गांव के परिवार अपने प्रियजनों की सलामती को लेकर फिक्रमंद हैं. इजराइल में फंसे हुए लोगों में से एक मोनू सिंह के भाई ओमकार सिंह ने बताया, “मैं मोनू से हर सुबह और शाम बात करता हूं. वह बंकर में हैं. मोनू हमें वहां मिसाइल दागे जाने के वीडियो भी भेजता है.”

सरकार से की सुरक्षित लाने की अपील
पिछले करीब 14 महीने से इजराइल में काम कर रहे बबलू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर वीडियो कॉल में बताया, “जैसे ही सायरन बजता है, हम सभी बंकरों में चले जाते हैं. बंकरों में भोजन और पानी की व्यवस्था होती है.” इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईरान-इजराइल संघर्ष में फंसे भारतीयों को वापस लाने की सरकार से अपील करते हुए कहा, “सरकार को कूटनीतिक प्रयास करके और विशेष विमान भेजकर दूसरे देशों में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को वापस लाना चाहिए.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget