एक्सप्लोरर

लाल टोपी की लड़ाई संसद तक आई, सपा सांसद लाल टोपी में पहुंचे पार्लियामेंट, अखिलेश यादव ने कही ये बात

Akhilesh Yadav on PM Modi: अखिलेश ने पीएम के लाल टोपी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले ये बात सीएम करते थे, अब पीएम भी करने लगे हैं.

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. अखिलेश ने पीएम के लाल टोपी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले ये बात सीएम करते थे, अब पीएम भी करने लगे हैं. अखिलेश ने कहा कि लाल रंग धर्म का है, बीजेपी के लोग इसे नहीं समझ सकते.

बता दें कि यूपी चुनाव में टोपी वाली सियासत के रंग दिल्ली में भी दिख रहे हैं. आज संसद भवन परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के सांसद लाल टोपी पहनकर पहुंचे. अखिलेश यादव, जया बच्चन समेत कई नेता लाल टोपी में दिख रहे थे. कल गोरखपुर में पीएम मोदी ने कहा था कि लाल टोपी का मतलब रेड अलर्ट है. बाद में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने काली टोपी वाली तस्वीर ट्वीट करके बीजेपी पर हमला बोला था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था ये बयान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर करारा हमला करते हुए कहा कि अपनी तिजोरी भरने और आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए सत्ता चाह रहे 'लाल टोपी' वाले लोग उत्तर प्रदेश के लिए 'खतरे की घंटी' हैं. प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाने और आईसीएमआर के क्षेत्रीय केंद्र का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में पूर्ववर्ती सपा सरकार पर एम्स के लिए जमीन देने में आनाकानी करने का आरोप लगाया और कहा, ''लोहिया जी और जयप्रकाश नारायण के आदर्शों और अनुशासन को यह लोग कब से छोड़ चुके हैं. आज पूरा उत्तर प्रदेश अच्छी तरह जानता है कि 'लाल टोपी' वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है, उनको आपके दुख तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है.''

मोदी ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ''लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए. घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए. लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए इसलिए याद रखिये कि लाल टोपी वाले 'यूपी के लिए रेड अलर्ट' हैं, यानी 'खतरे की घंटी' हैं.'' गौरतलब है कि लाल टोपी समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान है.

यह भी पढ़ें-

PM मोदी के 'लाल टोपी' वाले बयान पर सपा सांसद जया बच्चन का पलटवार, जानें- क्या कहा

Assembly Election 2022: जानिए- साल 2022 में यूपी, यूके, पंजाब सहित सात राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, कुल सीटें कितनी हैं और किस पार्टी की कहां सरकार है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget