एक्सप्लोरर

'दो-दो हाथ करने' वाले बयान पर रामजीलाल सुमन ने दी सफाई, कहा- मेरा मतलब था कि..

Ramjilal Suman Controversy: सपा सांसद ने कहा कि हम सामाजिक सद्भाव के पक्षधर हैं, हम चाहते हैं कि अगर कोई हमारी राय से असहमत है तो असहमति का हमारे देश में विरोध करने का तरीका है.

Ramjilal Suman Controversy: समाजवादी पार्टी राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. सोमवार को उन्होंने फिर मंदिर-मस्जिद को लेकर ऐसा बयान दिया जिस पर सिसायत तेज हो गई. यही नहीं उन्होंने करणी सेना को भी फर्जी सेना बताते हुए दो-दो हाथ होने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद अब उनकी अपनी बयान पर सफाई आई है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी मैं वैचारिक संघर्ष होता है. हम गांधी, लोहिया और जय प्रकाश को मानने वाले लोग हैं. 

सपा सांसद ने कहा कि हम सामाजिक सद्भाव के पक्षधर हैं, हम चाहते हैं कि अगर कोई हमारी राय से असहमत है तो असहमति का हमारे देश में विरोध करने का तरीका है, संविधान में कानून हैं. कानून का सहारा लें, हिंसक बातें करना ठीक नहीं है. मुझे कहीं ऐतिहासिक संदर्भ मिल जाता है. उसका जिक्र मैं कर देता हूं. मैं बिना सिर पैर की बात नहीं करता हूं. 19 तारीख को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी आगरा आ रहे है तो उनसे बातचीत करके भविष्य की रणनीति तय की जाएगी. 

रामजीलाल सुमन ने दी बयान पर सफाई
जहां तक संघर्ष की बात है तो राजनीति पार्टी वैचारिक संघर्ष होता है तोप और तलवार से संघर्ष नहीं होता. हमारे आदर्श लोहिया और गांधी और जयप्रकाश जी है. हमारा अहिंसा में पूरा विश्वास हैं. तो भविष्य की रणनीति बनाकर अहिंसक तरीके से आंदोलन होगा. यही मेरा कहना था. दो दो हाथ करने का मतलब कुछ ओर नहीं है बल्कि वैचारिक होता है, राजनीति में दो दो हाथ करना राजनीतिक वैचारिक होता है.

रामजी लाल सुमन ने करणी सेना पर बोलते हुए कहा कि मेरा उनसे अनुरोध है कि अगर वो मेरी किसी बात से असमत है तो जनतंत्र में विरोध करने के संवैधानिक रास्ते है. हिंसक माहौल न बनाए. सामाजिक सद्भाव को बनाए रखे. हमारी लड़ाई वैचारिक हो सकती है पर हिंसक माहौल ठीक नहीं है. 

बता दें इससे पहले सोमवार को अंबेडकर जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में सपा सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर तुम भी कहोगे कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर है, तो हमें यह कहना पड़ेगा हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है. उन्होंने सवाल किया कि अगर तुम मुसलमानों में बाबर का डीएनए बताते हो तो तुम्हारा डीएनए क्या है?

'मैदान तैयार, कोई माई का लाल..', सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को दी खुली चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget