एक्सप्लोरर

मऊ रेलवे स्टेशन मामले पर सियासत तेज, सपा सांसद ने ओपी राजभर के बेटे पर दर्ज कराया मुकदमा

UP News: यूपी के घोसी सांसद राजीव राय की शिकायत पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर, अज्ञात और मीडियाकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जिस पर अब सियासत तेड हो गई है.

राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल मच गई जब मऊ रेलवे स्टेशन पर कथित अनधिकृत निरीक्षण और मीडिया शो के मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर के खिलाफ 20-25 अज्ञात लोगों और जिसमें मीडियाकर्मी भी शामिल हैं.

जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. यह मुकदमा घोसी सांसद राजीव राय की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन द्वारा रेल अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया.

पूरा मामला क्या है?
विगत 19 मार्च 2025 को अरविंद राजभर अपने समर्थकों और मीडियाकर्मियों के साथ मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे. आरोप है कि बिना रेलवे प्रशासन की अनुमति लिए उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया और फिर वहीं एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिससे यात्रियों और रेलवे संचालन में बाधा उत्पन्न हुई.

इस पर सांसद राजीव राय ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखते हुए इस मुद्दे को संसद में उठाया. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सांसद को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया कि अरविंद राजभर या उनके किसी प्रतिनिधि ने स्टेशन आगमन के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली थी.

अरविंद राजभर ने दी सफाई
उनके आगमन से प्लेटफार्म पर अव्यवस्था, संचालन में रुकावट और यात्रियों को असुविधा हुई. इस पर रेलवे अधिनियम की धाराओं 145, 146 व 147 के तहत मुकदमा संख्या 142/2025 दर्ज किया गया है. डॉ. अरविंद राजभर ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है.

उन्होंने इसे ‘राजनीतिक द्वेष’ करार देते हुए कहा कि वे केवल एक वरिष्ठ नेता के स्वागत हेतु स्टेशन गए थे, न कि किसी निरीक्षण के लिए. उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता पहले से तय थी और वह स्टेशन के बाहर ही हुई थी. 

अरविंद राजभर बोला तीखा हमला
राजीव राय पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि यह सब उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर किया गया राजनीतिक षड्यंत्र है. उन्होंने सांसद को खुली चुनौती दी और कहा कि जनता इसका जवाब चुनाव में देगी.

घोसी सांसद पर हैं ये आरोप
घोसी सांसद पर हाल ही में एक यादव समाज के व्यक्ति की ज़मीन हड़पने के आरोप में वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. सूत्रों का मानना है कि इस मामले में घिरी छवि को बचाने के लिए सांसद राजीव राय ने आरपीएफ के गोपनीय पत्र को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कराने की साजिश के आरोप लग रहा है .

जिसमें वे स्वयं एडमिन हैं. इससे न केवल आरपीएफ की जांच की गोपनीयता भंग हुई, बल्कि सरकारी प्रक्रिया में भी अवरोध उत्पन्न हुआ.

प्रशासन की अगली चाल क्या होगी?
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या रेलवे सुरक्षा बल इस पत्र के लीक होने को गंभीरता से लेते हुए कोई कानूनी कदम उठाएगा? या यह मामला भी सियासी जोड़-तोड़ और दबाव में दबा दिया जाएगा? जवाब भविष्य के गर्भ में है.

 यह पूरा मामला अब न सिर्फ राजनीतिक टकराव का केंद्र बन गया है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और दुरुपयोग के बीच की खाई को भी उजागर कर रहा है.

Input By : राहुल कुमार सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget