एक्सप्लोरर

सांसद इमरान मसूद के दावों पर भड़की सपा, राजीव राय बोले- कांग्रेस पार्टी ले संज्ञान

UP News: सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि इमरान मसूद को ना कांग्रेस ने अधिकृत किया है, और ना ही वो इंडिया गठबंधन के प्रवक्ता है और ना ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में रार बढ़ती नजर आ रही है. राज्य स्थित सहारनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की समाजवादी पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी पर अब प्रतिक्रिया आई है. सपा ने कहा है कि इमरान मसूद बीजेपी की मदद कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी को संज्ञान लेने की जरूरत है.

मऊ स्थित घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि इमरान मसूद को ना कांग्रेस ने अधिकृत किया है, और ना ही वो इंडिया गठबंधन के प्रवक्ता है और ना ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं. वो खुद समाजवादी पार्टी के सहारे जीते हुए एक सांसद हैं. उनको ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए जिसकी उम्मीद भारतीय जनता पार्टी करती है.

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अच्छी जीत दर्ज की है. यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर जब BJP चुनाव लड़ रही थी तो हमने उन्हें हराया है. ऐसे बयान देना जिससे BJP को फ़ायदा हो ये अनर्गल बयानबाजी है. इससे उनको बचना चाहिए. वो ऐसी भाषा क्यों बोलते हैं जो BJP चाहती है. वो BJP से लड़ रहे हैं या समाजवादी पार्टी से लड़ रहे है. ये साफ़ करें. जो दोनों पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तय करेगा वही हम लोग कहेंगे. 

उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं. कोई भी ऐसी भाषा बोलता है चाहे वो इमरान मसूद हो या कोई और हो, जो भी शीर्ष नेतृत्व से अलग बयान देगा जो BJP को फ़ायदा पहुँचाता है तो वो गठबंधन को कमज़ोर करता है. ऐसे लोग BJP को फ़ायदा पहुंचाने वाले लोग हैं. सपा नेता ने कहा कि मैं अपनी पार्टी का प्रवक्ता और सांसद हूँ. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश यादव) ने बार बार कहा है कि इंडिया गठबंधन रहा है, रहेगा. कांग्रेस को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. मुझे लगता है कि अगर BJP और उनकी सरकार को हराना है तो वो संज्ञान लेंगे या फिर उनको बताएंगे किस तरह की बयानबाजी से बचें.

आजम खान और इरफान सोलंकी की हालात पर यह लोग चुप क्यों हैं

वहीं सपा सांसद राजीव राय द्वारा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को लेकर दिये इस बयान पर इमरान का भी जवाब सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे बीजेपी का एजेंट बताने वाले पहले यह बताए कि किसने पार्लियामेंट में कहा था कि हमारी कामना है की मोदी जी दोबारा जीत कर आए. किसने मुस्लिम लीडरशिप को यूपी में खत्म किया? आजम खान और इरफान सोलंकी की हालात पर यह लोग चुप क्यों है? कल्याण सिंह और साक्षी महाराज को अपनी पार्टी में शामिल किसने किया था? यह मुस्लिमों का नाम नहीं लेते. 

सिर्फ मुस्लिम लोगों का वोट चाहिए, उनकी हिस्सेदारी नहीं होगी क्या?

इमरान मसूद ने कहा कि ये बतायें कि अखिलेश यादव के PDA में मुस्लिम कहाँ है? यह तो माइनॉरिटी बोलते है. वक्फ बिल पर कितने अमेंडमेंट दिए इन्होंने? कोर्ट में कहा लड़ रहे है समाजवादी पार्टी वाले? सिर्फ मुस्लिम लोगों का वोट चाहिए, उनकी हिस्सेदारी नहीं होगी क्या? वो क्या सिर्फ इनकी दरी बिछाने के लिए है. मुसलमान ने हमेशा समाजवादी पार्टी को वोट दिया, लेकिन उन्हें मिला क्या? उन्होंने आगे कहा कि मुझ पर बीजेपी एजेंट का आरोप लगा रही है, यह अपना इतिहास देखे. हम कोई भिखारी नहीं है जो यह हमें सीटें देंगे और हम लेंगे. इस पर फैसला बराबरी पर होगा. मुसलमान वोटरों ने राहुल गांधी को वोट दिया है. वो अकेले लड़ रहे है.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget