एक्सप्लोरर

जातीय जनगणना को लेकर सपा सांसद का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी की नीति ठीक लेकिन नीयत नहीं...

UP News: समाजवादी पार्टी से चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह ने जातीय जनगणना को लेकर अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने बीजेपी को लेकर कहा कि, उनकी नीति ठीक लेकिन नीयत ठीक नहीं है.

UP Politics News: 30 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने वाले ऐलान के बाद जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी इसे अपना ऐतिहासिक फैसला बता रही है. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांग के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा है. 

वहीं इस मामले को लेकर एबीपी न्यूज ने समाजवादी पार्टी से चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने बड़ी बात कही कि बीजेपी की नीयत ठीक नहीं है, एक बड़े विषय से ध्यान भटकाने के लिए यह मुद्दा लाया गया है. बीजेपी पहलगाम के मुद्दे से भटकाना चाह रही है. 

पाकिस्तान के बिछाए जाल में फंस गई बीजेपी 
समाजवादी पार्टी के चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान जातीय जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करना चाहेंगे, जिन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष अपनी आवाज बुलंद रखी और केंद्र सरकार को उनकी मांग के आगे झुकना पड़ा. 

उन्होंने आगे कहा कि, वहीं इस विषय में एक दूसरा पहलू भी है कि भारतीय जनता पार्टी पाकिस्तान के बिछाए जाल में फंस रही थी. पाकिस्तान चाहता है कि हिंदू मुसलमान आपस में विवाद हो, भारतीय जनता पार्टी इस नेरेटिव को चला रही थी. उसके मंसूबे कामयाब हो रहे थे और इसीलिए पहलगाम से देश का ध्यान भटकाते हुए उन्होंने जाति जनगणना का विषय ला दिया. बीजेपी वाले इस्तेमाल करना जानते हैं, यह दूसरे का मुद्दा चुराते हैं उनकी नीति तो ठीक है लेकिन नीयत ठीक नहीं.

बिहार का चुनाव देखकर कर रहे हैं प्रयोग 
वहीं इस मामले को लेकर सपा सांसद ने एक और बड़ा आरोप लगाया कि, हमारे PDA के नारे से मोदी जी डर गए. इसलिए बिहार का चुनाव सामने देख वह जाति जनगणना को प्रयोगशाला की तरह प्रयोग कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की जमीन खिसक रही थी. इसलिए समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों ने दबाव बनाया. इस वजह से उन्होंने यह निर्णय लिया. वहीं पाकिस्तान वाले विषय को लेकर कहा की, केवल जुबान से कहने से नदियों का जल रोका नहीं जा सकता, इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पड़ती है.

यह भी पढ़ें-जातीय जनगणना को लेकर राज बब्बर ने पूछे 3 जरूरी सवाल, कहा- यह सिर्फ चुनाव और पॉलिटिक्स से जुड़ा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget