एक्सप्लोरर

UP Politics: पुंछ हमला और मणिपुर के मुद्दे पर डिंपल यादव ने बीजेपी को घेरा, जानें क्या बोंली सपा सांसद

UP News: खेल मंत्रालय की ओर से डब्ल्यूएफआई को अगले आदेश तक निलंबित करने के फैसले पर डिंपल यादव ने कहा कि ये सब बीजेपी की सरकार सोची-समझी साजिश के तहत कर रही है.

Dimple Yadav News: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह को लेकर भी केंद्र को आड़े हाथों लिया है. सपा सांसद से पूछा गया था कि मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान विवाद पर बीजेपी नेताओं का कहना है कि यहां पर भी राम मंदिर के जैसे कृष्ण मंदिर बनाया जाएगा, इसपर डिंपल यादव ने कहा, "बीजेपी की सरकार केवल ध्यान भटकाने का काम करती है."

सपा सांसद ने कहा, "बीजेपी को जमीनी मुद्दों जैसे बेरोजगारी, सरहद की परिस्थितियां, पुंछ की घटना, मणिपुर जैसे बहुत सारे मुद्दे हैं जहां लोग गरीबी से जूझ रहे हैं, उनपर बात करनी चाहिए. लेकिन इनपर बात करने की बजाय लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है, जैसे-जैसे चुनाव पास आएगा इसकी तीव्रता और बढ़ेगी." 

डिंपल यादव का बीजेपी पर हमला

डिंपल यादव ने आगे कहा, "आज बच्चों की सही से पढ़ाई नहीं मिल पा रही, महिलाओं के आरक्षण पर कोई बात नहीं हो रही. सरकारी नौकरियां नहीं मिल रही, निजीकरण हो रहा है. इन सब पर बीजेपी का कोई ध्यान नहीं है." डिंपल यादव ने खेल मंत्रालय की ओर से कुश्ती संघ की नई बॉडी को सस्पेंड करने के फैसले पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. 

बृजभूषण शरण सिंह को लेकर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी की सांसद ने कहा, "सरकार के पास बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को हटाने का समय था, लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया. अब सोची-समझी साजिश के तहत और जनता को केवल पॉजिटिव मैसेज देने के लिए ये काम किया गया है. बृजभूषण शरण सिंह के करीबी को पहले संघ का अध्यक्ष बनाना और फिर उन्होंने हटाना, ये सब साजिश है." 

सरकार ने डब्ल्यूएफआई को किया निलंबित

बता दें कि, 21 दिसंबर को बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई का नया प्रमुख चुना गया था. जिसके बाद ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने विरोध जताया था. साक्षी मलिक ने संजय सिंह के चुनाव के विरोध में कुश्ती से संन्यास ले लिया था और बजरंग ने पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया था.

इसके बाद 24 दिसंबर को खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया था. बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित देश के चोटी के पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था. इस मामले की सुनवाई दिल्ली उच्च न्यायालय में हो रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: ओपिनियन पोल से सहमत हैं I.N.D.I.A के नेता? बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget