एक्सप्लोरर

'मुआवजे की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा के समान', हाथरस कांड को लेकर BJP पर बरसे अयोध्या के सांसद

Hathras Stampede: हाथरस एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यूपी पुलिस ने एक लाख के इनामी देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया था और आगे की जांच जारी है.

Awadhesh Prasad React on Hathras Stampede:उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सतसंग में हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस हादसे के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और पुलिस ने आरोपी देव प्रकाश मधुकर को भी गिरफ्तार कर लिया हैं. इस हादसे को लेकर विपक्षी पार्टियां योगी सरकार से लगातार सवाल कर रही हैं और इसी क्रम में अयोध्या से समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने भी योगी सरकार को घेरा है.

हाथरस में हुई भगदड़ की घटना पर समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "हाथरस की घटना बहुत दुखद है. इस मामले में राजनीति की जरूरत नहीं है, सरकार जिम्मेदार है. जब इस बात की जानकारी थी कि उस स्थान पर कार्यक्रम होना है तो उसके लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए थी. अगर भीड़ ज्यादा हो गई थी तो एंट्री बंद कर देनी चाहिए थी, इस घटना के लिए सरकार जिम्मेदार है. इन्होंने जो मुआवजे की घोषणा की है वह ऊंट के मुंह में जीरा के समान है."

बता दें कि हाथरस हादसे के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये केंद्र व राज्य सरकार द्वारा (कुल चार लाख रुपये) की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है. वहीं हाथरस भगदड़ घटना के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को CJM कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. इस घटना को लेकर हाथरस एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यूपी पुलिस ने एक लाख के इनामी देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया था और आगे की जांच जारी है.

वहीं अब तक इस मामले में यूपी पुलिस कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने भगदड़ के सिलसिले में छह लोगों की गिरफ्तारी सबसे पहले की थी जो सत्संग आयोजन समिति के सदस्य थे. इस घटना लेकर एफआईआर के अनुसार इस कार्यक्रम में 2.50 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे, जबकि प्रशासन ने केवल 80 हजार लोगों को ही अनुमति दी थी. इस कार्यक्रम में भगदड़ तब मची जब कई श्रद्धालु बाबा के पैरों की मिट्टी लेने के लिए दौड़े थे, क्योंकि  उनका मानना ​​था कि इससे उनकी घर में सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं.

काशी का लक्खा मेला 7 जुलाई से होगा शुरू, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget