एक्सप्लोरर

AIMIM नेता शौकत अली के बयान पर सपा सांसद ने की कार्रवाई की मांग, कहा- नफरत के लिए भारत में कोई जगह नहीं

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ एसटी हसन (ST Hassan) ने एआईएसआईएस (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली (Shaukat Ali) के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

UP Politics: एआईएसआईएस (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली (Shaukat Ali) के बयान पर अब सियासत तेज हो गई है. AIMIM नेता के बयान पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ एसटी हसन (ST Hassan) ने प्रतिक्रिया दी है. सपा सांसद ने शौकत अली के बयान पर कहा है कि इस तरह के आपत्तिजनक बयान देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

सपा सांसद ने कहा, "इस तरह के आपत्तिजनक बयान देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि हमारा देश हिंदू-मुस्लिम एकता वाला देश है. नफरत के लिए यहां कोई जगह नहीं होनी चाहिए." उन्होंने कहा, "पिछले दिनों जिस तरह बीजेपी नेताओं के भी आपत्तिजनक बयान सामने आए थे वह भी गलत हैं. इस तरह के बयान निंदनीय हैं. मुसलमानों ने इस देश पर 832 साल हुकुमत की यह ऐतिहासिक तथ्य है."

क्या बोले थे एआईएसआईएस नेता?
दरअसल, शौकत अली ने एक सभा को संबोधित करते हुए शादियों पर टिप्पणी करते हुए कहा था, ''मुस्लिम दो निकाह करते हैं तो इज्जत से करते हैं लेकिन तुम एक शादी करते हैं और तीन महिलाओं से संबंध रखते है और समाज में छुपाते हैं.'' यही नहीं उन्होंने बीजेपी पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ''मुसलमानों ने 832 साल हुक्मरानी की है."

शौकत अली यहीं नहीं रुके उन्होंने हिजाब को लेकर बीजेपी पर हमला किया और आरोप लगाते हुए कहा ''बीजेपी इन मुद्दों को लेकर देश को बांटने का काम कर रही है. संविधान के तहत सभी को हक है कि वो अपने हिसाब से कपड़े पहने. कौन क्या पहनेगा, क्या नहीं इसका फैसला भारत का संविधान करेगा. हमें संविधान ने पूरा अधिकार दिया.''

इसपर टिप्पणी करते हुए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने कहा, "यह उनका मानसिक दिवालियापन है. उनको अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए, किसी मेंटल हॉस्पिटल में एडमिट कर देना चाहिए. ऐसे लोगों को समाज में रहने की और समाज इतनी बात कहने की आजादी नहीं होनी चाहिए."

Bharat Jodo yatra: राहुल गांधी की 3,750 किमी यात्रा में यूपी का सिर्फ एक जिला, राज्य में साढ़े तीन दिन रहेगी यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget