एक्सप्लोरर

CM योगी के कटेंगे तो बंटेंगे वाले बयान पर अफजाल अंसारी का पलटवार, जानें क्या बोले सपा सांसद

UP News: बांग्लादेश की हिंसा का जिक्र करते हुए सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि जो बांग्लादेश-श्रीलंका में हुआ वो किसी भी देश में नहीं चाहिए, लेकिन इससे पूरी दुनिया में संदेश गया कि जनता सबसे बड़ी है.

Afzal Ansari React On CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश की हिंसा का जिक्र करते हुए बटेंगे तो कटेंगे का बयान दिया था. उनके इस बयान पर गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बांटने का काम बीजेपी के लोग करते हैं. 

बांग्लादेश की हिंसा का जिक्र करते हुए सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि जो बांग्लादेश,श्रीलंका में हुआ वो किसी भी देश में नहीं चाहिए, लेकिन इससे पूरी दुनिया में संदेश गया कि जनता सबसे बड़ी है. सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे बयान पर अफजाल अंसारी ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी के लोग बांटने का काम करते हैं. 

सीएम योगी के बयान पर अफजाल अंसारी का पलटवार 

सपा नेता अफजाल अंसारी ने कहा कि उनके (सीएम योगी) भाषणों से उन्मादित होकर काटने का काम भी उन्हीं (बीजेपी) के लोग करते हैं. उनके कहने का क्या अर्थ क्या है, नहीं मालूम, लेकिन जनता डरी हुई है. सीएम योगी के सपा,कांग्रेस में जिन्ना की आत्मा घुसी है के बयान पर अफजाल अंसारी ने कहा कि कोई कह दें इनमें नाथूराम गोडसे की आत्मा घुसी है, तो कैसा लगेगा. जिन्ना देश को बांटने वाले थे. जिन्ना की आत्मा देश का बंटवारा करने वालों के लिए हो सकती है. अफजाल अंसारी ने कहा कि ये सब कंट्रोवर्सी की बातें हैं.

उपचुनाव को लेकर क्या बोले सपा सांसद अफजाल अंसारी?

यूपी में होने जा रही 10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि उपचुनाव की चिंता सता रही है. जम्मू काश्मीर, हरियाणा में चुनाव घोषित किया गया है. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में चुनाव घोषित नहीं किया गया है. अभी यूपी में चुनाव के तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. अफजाल अंसारी ने कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि देश में कानून व्यवस्था लगातार बदतर होती जा रही है.

''बीजेपी काटने और मिट्टी में मिला देने की बात करती है''

सीएम योगी के कोलकाता रेपकांड और ममता बनर्जी के देश जल जाएगा के बयान पर अफजाल अंसारी ने कहा था कि हम कोलकाता रेप कांड की घोर निंदा करते हैं. हमारी मांग है कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए, लेकिन रेप की घटनाओं के दोषियों पर कार्यवाही में भेदभाव न हो. इन लोगों (बीजेपी) ने कहा था कि बंगाल को जला देंगे. ये लोग जला देने, बांट देने ,काट देने, मिट्टी में मिला देने, ठोक देने की बात करते हैं.

(गाजीपुर से आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: पुलिस को खोजबीन के बाद भी नहीं मिला रेप पीड़िता नर्स का मोबाइल फोन, आरोपी की रिमांड भी समाप्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget