एक्सप्लोरर

पुलिस को खोजबीन के बाद भी नहीं मिला रेप पीड़िता नर्स का मोबाइल फोन, आरोपी की रिमांड भी समाप्त

Uttarakhand Rape Case: उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स की रेप के हत्या कर दी गई थी, जिसका खुलासा रुद्रपुर कोतवाली पुलिस 14 अगस्त को किया था.

Uttarakhand Female Nurse Rape-Murder Case: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने आरोपी को 29 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर नर्स के दोनों मोबाइल फोन को बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को फोन बरामद नहीं हुआ. इसके बाद पीसीआर पूरे होने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया. 

उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स की रेप के हत्या कर दी गई थी, जिसका खुलासा रुद्रपुर कोतवाली पुलिस 14 अगस्त को किया था, और घटना को अंजाम देने वाले आरोपी धर्मेंद्र कुमार निवासी बरेली जनपद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था और फिर वहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया था.

आरोपी की 29 घंटे की रिमांड के बाद भी पुलिस के हाथ खाली 

पुलिस ने रेप हत्याकांड के तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य को जुटाने के लिए न्यायालय से हत्यारोपी धर्मेंद्र कुमार की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी, कोर्ट के आदेश पर 29 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस उप कारागार हल्द्वानी से हत्यारोपी को घटनास्थल पर ले गई. हत्यारोपी धर्मेंद्र ने नर्स के फोन को जिस स्थान पर फेंका था.

पुलिस टीम हत्यारोपी को उस स्थान पर ले गई, और वहां की सघनता से जांच की लेकिन जांच के बावजूद नर्स का दोनों में से कोई भी फोन बरामद नहीं हो पाया। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस उस मोबाइल की दुकान पर पहुंच गई जहां पर हत्यारोपी ने अपने मोबाइल का लॉक तुड़वाया था, पुलिस ने मोबाइल लॉक तोड़ने वाले दुकानदार के बयान दर्ज किये.

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले नर्स के फोन

पुलिस ने बताया कि कोर्ट से हत्यारोपी धर्मेंद्र की 29 घंटे की पुलिस रिमांड मिली. इस दौरान धर्मेंद्र की निशानदेही पर उस दोनों स्थानों पर पुलिस ने सघनता से सर्च अभियान चलाया, जहां धर्मेंद्र ने महिला के मोबाइल को फेंका था काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है. टीम धर्मेंद्र को शीशगढ़ थाना क्षेत्र के उस स्थान पर भी लेकर गई, जिस स्थान से उसने साइकिल की चोरी की थी. पुलिस कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद धर्मेंद्र को उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया. 

सर्विलांस लगाकर फोन की तलाश में जुटी पुलिस 

एसआईटी प्रभारी मनोज कत्याल ने बताया कि निजी अस्पताल में काम करने महिला की रेप के हत्या के मामले में एसआईटी बहुत सघनता से जांच कर रही है. हत्यारोपी को पुलिस कस्टडी में लेकर कुछ साक्ष्यों को जुटाए गए हैं. हत्यारोपी की निशानदेही पर उन दोनों स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया था, जहां पर उसने मोबाइल फोन फेंके थें. काफी खोजबीन के बाद जब मोबाइल नहीं मिल पाए, मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उनकी खोजबीन की जा रही है.

(उत्तराखंड से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: मझवां उपचुनाव से पहले सपा का बड़ा आरोप, सांसद का दावा- मंत्री की रिश्तेदार हैं मिर्जापुर की डीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस हत्या ने बिगाड़े भारत-कनाडा के रिश्ते, उसमें बिश्नोई गैंग का हाथ? 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से कैसे हुआ खुलासा
निज्जर की हत्या, 24 की गिरफ्तारी और बिश्नोई गैंग पर आरोप... 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से हिली अपराध की दुनिया
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget