एक्सप्लोरर

BHU मामले को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग

BHU Rape Case: आईआईटी बीएचयू में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर अन्य छात्रों ने प्रदर्शन किया था. समाजवादी पार्टी महिला सभा ने इन छात्राओं पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की.

Lucknow News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आईआईटी की एक छात्रा के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियो बनाये जाने के मामले को लेकर सपा ने प्रदर्शन किया है. समाजवादी पार्टी महिला सभा ने गुरुवार को बीएचयू छात्राओं पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया. सपा नेता शिल्पी चौधरी के नेतृत्व में ये विरोध प्रदर्शन किया गया. 

सपा नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा है. सपा ने मामला दर्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग है. साथ ही विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा के लिए आयोग्य घोषित करने की मांग भी की. शिल्पी चौधरी ने कहा कि हमारी योगी सरकार की दोषी सिद्ध होने वाले अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग है. 

सपा महिला सभा का योगी सरकार पर आरोप

ज्ञापन में सपा नेताओं ने कहा कि हम समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि महामहिम का ध्यान उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपानीत सरकार में महिलाओं के खिलाफ बेतहाशा बढ़ रही हिंसा की ओर ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं. जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बेहद लचीला व अपराधियों को संरक्षण देने जैसा राजनैतिक रवैया अपराधियों को अनियंत्रित बना रहा है और दिन-प्रतिदिन स्थितियां विकट होती जा रही हैं. 

अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

इसमें कहा गया कि बीएचयू की छात्रा के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए गैंगरेप का मामला सामने आया है. हमारी मांग है कि अपराधियों के खिलाफ मामले दर्ज करने के स्थान पर बीएचयू की छात्राओं के खिलाफ मामले दर्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज करने के साथ ही विभागीय कार्यवाही करते हुए उन्हें सेवा के लिए अयोग्य घोषित किया जाए. छात्राओं के खिलाफ दर्ज किए गए मामले तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएं.

सपा नेताओं ने मांग की कि इस मामले में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में निश्चित समय-सीमा के भीतर निस्तारित किया जाए. इस मामले में दोषी सिद्ध होने वाले अपराधियों के घरों व प्रतिष्ठानों पर बोलडोजर की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाए. 

क्या है मामला?

वाराणसी के लंका थाना इलाके में स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आईआईटी की एक छात्रा के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये तीनों आरोपियों की पहचान ब्रिज इनक्लेव निवासी कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा निवासी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल के रूप में हुई है. पीड़ित छात्रा के लिए प्रदर्शन करने वाले कुछ छात्रों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे. जिसे लेकर सपा नाराज है.

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड बीजेपी की 7 जनवरी को बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget