एक्सप्लोरर

UP News: सनातन धर्म पर स्वामी प्रसाद मौर्य की फिर से विवादित टिप्पणी, कहा- 'ये ढोंग ढकोसले...'

Swami Prasad Maurya Controversial Statement: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा हमारा सनातन विज्ञान पर आधारित है, उनका ढोंग ढकोसले पर. हम वैज्ञानिक आधारित सनातन पद्धति की बात करते हैं.

 Swami Prasad Maurya on Sanatan Dharma: समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस बार फिर से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी की है. सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा "मुंह से ब्राह्मण, भुजाओं से क्षत्रिय, उदर से वैश्य तथा पैरों से शुद्र का जन्म धोखा है. मां के पेट से जन्म लेना ही धर्म है, हमारा सनातन विज्ञान पर आधारित है."

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा क्या है जो माँ के गर्भ से पैदा हुआ वही सनातन है. हमारा सनातन विज्ञान पर आधारित है और उनका ढोंग ढकोसले पर. हम वैज्ञानिक आधारित सनातन पद्धति की बात करते हैं लेकिन उनको विज्ञान से कोई मतलब नहीं है. हम सनातन को मानते हैं लेकिन उसकी ढोंग ढकोसले पद्धति को नहीं.

सपा नेता ने कहा कि हम तो देखते हैं भारत में हो, चीन में हो, लंका में हो किसी भी देश में हो बच्चा जहां भी पैदा होता है अपने मां के पेट से पैदा होता है. मां के पेट से बच्चा पैदा होता है ये तो सनातन है लेकिन कभी किसी के मुंह से बच्चा पैदा होते देखा है क्या किसी ने. क्या किसी बच्चे को किसी के हाथ से पैदा होते देखा है क्या, किसी बच्चे को जंघे से पैदा होते देखा है क्या. मुंह से बच्चा आजतक दुनिया में कहीं पैदा होते देखा है क्या.  तो हम कैसे माने के मुंह से ब्राह्मण पैदा हो गया, कैसे मान लें कि पैर से शूद्र पैदा हो गया.

सपा नेता ने कहा कि इसलिए मैं कहता हूं मां के पेट से पैदा होना यही धर्म है यही सनातन है. ढोंग-ढकोसला पाखंड सनातन नहीं हो सकता. स्वार्थ में बनाई गई रीति-नीति सनातन नहीं हो सकता है. हमारा सनातन विज्ञान पर आधारित है और आपका सनातन धोखे-झूठ और फरेब पर आधारित है.

UP Politics: 'आधी आबादी को नजरअंदाज करके कोई भी....', 'नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम' में बोले सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget