एक्सप्लोरर

Etawah News: 'हमारा मिशन केवल 2024 में सत्ता में आने का', सपा में जिम्मेदारी मिलने पर बोले शिवपाल यादव

UP News: राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम पुराने संगठन के आदमी है और जो मुझे अब पार्टी ने कमान सौंपी है, उस पर खरा उतरूंगा और पार्टी के लिए काम कर उसे मजबूत बनाऊंगा.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का इटावा (Etawah) चौगुर्जी स्थित अपने आवास पर पहुंचने के बाद प्रशंसकों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारा मिशन केवल 2024 में सत्ता में आने का है, जिसके लिए हम लोग जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और यह मेहनत की रंग लेकर भी आएगी. उन्होंने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि पेश किए गए बजट में किसान, महिला, नौजवानों और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए कुछ नहीं रखा है. बजट सिर्फ छलावा नजर आ रहा है.

राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम पुराने संगठन के आदमी है और जो मुझे अब पार्टी ने कमान सौंपी है, उस पर खरा उतरूंगा और पूरे तरीके से समाजवादी पार्टी के लिए काम कर उसे मजबूत बनाऊंगा. बसपा प्रमुख मायावती का बयान कि समाजवादी पार्टी दलितों का अपमान कर रही है, इस पर शिवपाल सिंह यादव ने चुप्पी साधते हुए कहा कि इस पर हम लोग बैठकर बात करेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने ही देश के लोगों को भटका रही है, उन्होंने काम तो कुछ किया नहीं है और न ही कोई विकास किया है. 

भ्रष्टाचार पर खड़े किए सवाल 
राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार राशन डीलरों के साथ खाद्य इंस्पेक्टर हर महीने एक एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है. इसकी शिकायत राशन डीलर कई बार अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है. उन्होंने मीडिया के सामने राशन डीलर और खाद्य इंस्पेक्टर के बीच हो रहे रुपए के लेनदेन की वार्ता का ऑडियो भी जारी किया है. इसमें साफ सुनाई दे रहा है कि खाद्य इंस्पेक्टर हर महीने एक-एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राशन डीलरों की शिकायत को लेकर अधिकारियों को अवगत कराएंगे, अगर कार्रवाई नहीं होती है तो यह आंदोलन का रूप लेगी और पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के अधिकारियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी करेगी. 

यह भी पढ़ें:-

Ramcharitmanas Row: फिर बोले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, इन घटनाओं के आधार पर उठाया जातीय अपमान का मुद्दा

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget