एक्सप्लोरर

UP Politics: राम गोपाल यादव ने अपनी ही पार्टी की ताकत पर उठाए सवाल, स्वामी प्रसाद मौर्य पर किया बड़ा दावा

Etawah News: सपा नेता रामगोपाल यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के हिंदू राष्ट्र पर कहा कि सीएम योगी के कहने पर हिंदू राष्ट नहीं होगा. जैसा पहले है वैसा रहेगा सबको साथ लेकर चलना होगा.

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव (Ram Gopla Yadav) एक निजी स्कूल के शुभारम्भ में पहुंचे. यहां पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने अपनी ही पार्टी की ताकत पर सवाल खड़ा करते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहां कुछ पार्टी वास्तव में इतनी शक्तिशाली होती है जहां आर्मी मुंह नहीं खोल सकता लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टियां भोले शंकर की बारात की तरह होती है जहां कुछ अच्छे कुछ टेडे मेडे लोग होते हैं सबको साथ लेकर चलना होता है पता नही कौन कहां काम आ जाए.

सपा नेता रामगोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदू राष्ट्र पर कहा कि सीएम योगी के कहने पर हिंदू राष्ट नहीं होगा. जैसा पहले है वैसा रहेगा सबको साथ लेकर चलना होगा भारत हिंदू राष्ट्र न तो योगी की वजह से है, ना इनकी वजह से रहेगा, जैसा हमेशा रहा है वैसा ही रहेगा, यह लोग धर्म से विकृति पैदा कर रहे हैं. इसके साथ ही रामगोपाल यादव ने कानपुर देहात की घटना पर कहा कि यह निंदनीय और दर्दनाक है, ऐसा नहीं होना चाहिए इस पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो जिम्मेदार अधिकारी है उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए.

वहीं सपा नेता ने अब्दुल्लाह आजम की विधानसभा की सदस्यता निरस्त होने पर कहा कि कानून ऐसा है जिसमें दो साल की सजा हो जाती है तो उसकी सदस्यता चली जाएगी. हमें उम्मीद है उच्च न्यायालय में यह दोनों ही मामले कहीं ठहरेंगे नहीं, विरोध करने का अधिकार राजनीतिक दलों को है. यह फंडामेंटल राइट में लिखा हुआ है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर सकते हैं, अब लोगों की मानसिकता हो गई है कि मुकदमा करेंगे और सजा करा देंगे. पहले इस तरह कुछ नहीं होता था लेकिन अब न्यायपालिका के बारे में कुछ कहना नहीं चाहता हूं. सामान्य बातों पर भी अब सजा करने लगेंगे तो लोगों को भरोसा नहीं रहेगा.

यूपी ग्लोबल समिट को लेकर दी ये प्रतिक्रिया

इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में ग्लोबल समिट निवेश के लिए कहा कि हिंदुस्तान का बजट 45 लाख करोड़ का है और यूपी का समेत 33 लाख करोड़ का निवेश करने की कहा है. यह बताने और सुनाने के लिए अच्छा है लेकिन पहले भी ग्लोबल समिट सीएम योगी ने की थी, कहीं कोई पैसा जमीन पर आया कहीं लगा कहीं भी दिखाई दिया हो ना ही इसका आएगा. इसके बहाने मिनिस्टर्स विदेशों में घूम आए हैं.

त्रिपुरा चुनाव पर सपा नेता ने दिया ये बयान
 
वहीं त्रिपुरा में हो रहे मतदान पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि बदलाव हो सकता है मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का लंबे समय से गढ़ रहा है वह भी पराजित हो गए थे अब टीएमसी लड़ रही है. ठीक तरीके से चुनाव हुए तो परिवर्तन इस बार हो जाएगा या फिर किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा. खेलो में नेताओ का खेल संघों में दखलंदाजी को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव का उदहारण देते हुए कहा कि यही वजह है कि इतने स्टार खिलाड़ी का 32 साल की उम्र में पर्दापण हुआ. 

UP Politics: सपा विधायक का दावा- अखिलेश यादव होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री, हैरान करने वाला समीकरण बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget