एक्सप्लोरर

Fake Currency Case: नकली नोटों के कारोबार में शामिल सपा नेता लखनऊ से गिरफ्तार, इस तरह आया शिकंजे में

Fake Currency Case: लखनऊ में पुलिस ने नकली नोट के कारोबार में शामिल सपा नेता को गिरफ्तार किया है. मान सिंह नाम के ये शख्स लंबे समय से इस गोरखधंधे में शामिल था.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का नेता मान सिंह उर्फ राजा मान सिंह (Maan Singh) को गाजीपुर थाना की पुलिस ने नकली नोटों (Fake Currency) के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया है. मान सिंह अयोध्या (Ayodhya) के पूरा कलंदर स्थित सरियावां गांव का रहने वाला है. वह पहले गांव का प्रधान था और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है. इंस्पेक्टर अनिल कुमार के मुताबिक शातिर मान सिंह लंबे समय से जाली नोटों का कारोबार कर रहा था. उसने जानकीपुरम के पवन कुमार को 10 लाख असली रुपयों के बदले 50 लाख रुपये के जाली नोट देने का झांसा दिया था. 

इस तरह पुलिस ने मान सिंह को दबोचा 

मानसिंह ने जाली नोट देने के लिए पवन को विभूतिखंड में हयात होटल के पास बुलाया और उसे एक बैग में रखकर नोटों की 10 गड्डियां दी जिनमें ऊपर 100-100 रुपये के नोट लगे थे जबकि भीतर जाली नोट रखे गए थे. मान सिंह ने कहा था कि, बैग में साढ़े तीन लाख रुपये हैं. बाकी की रकम शाम को मिल जाएगी. मान सिंह के जाने के बाद जब पवन ने बैग खोलकर देखा तो उसमें सिर्फ 5 नोट असली थे. उसने मानसिंह को फोन करके इस बात पर नाराजगी जताई और पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने मान सिंह को घेराबंदी कर दबोच लिया. उसकी गाड़ी की तलाशी में नोटों की 5 और गड्डियां बरामद हुई हैं जिसमें 500 और 100 रुपये के नकली नोट लगे थे. 

अयोध्या में दर्ज हैं 14 मुकदमे

पुलिस के मुताबिक मानसिंह के खिलाफ अयोध्या में अलग-अलग धाराओं के 14 मुकदमे दर्ज हैं. उसने कई लोगों को जाली करेंसी के नाम पर ठगा है. कई पीड़ित सामने आए हैं जिनकी शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

UP Police: यूपी पुलिस का कारनामा, जालौन में मुर्दे पर दर्ज कर दी FIR फिर आगे जो हुआ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget