एक्सप्लोरर

Azam Khan News: सपा नेता आजम खान को लगा एक और बड़ा झटका, रामपुर पब्लिक स्कूल हुआ सील

UP News: प्रधानाचार्या हिना मुज़द्दिदी ने कहा कि अधिकारियों द्वारा पिछली छह मार्च को दिये गये नोटिस में स्कूल खाली करने के लिये 15 दिन की मोहलत दी गयी थी, जो अभी खत्म नहीं हुई थी.

Rampur News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान (Azam Khan) के जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल को मंगलवार को रामपुर जिला प्रशासन ने सील कर दिया. उप जिलाधिकारी (सदर) निरंकार सिंह ने बताया कि शासन ने जौहर शोध संस्थान की जमीन का पट्टा हाल में निरस्त कर दिया था. ट्रस्ट द्वारा रामपुर पब्लिक स्कूल इसी परिसर में संचालित किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग ने रामपुर पब्लिक स्कूल प्रशासन को दो बार नोटिस जारी किया था और इमारत खाली करने के लिये 15 दिन की मोहलत दी थी. खाली नहीं किये जाने पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की टीम ने विद्यालय परिसर को सील कर दिया.

स्कूल के गेट पर सीलिंग के बाद चस्पा किए गए नोटिस पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामपुर, मुरादाबाद के मंडलीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर और अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामपुर के हस्ताक्षर हैं. स्कूल की प्रधानाचार्या हिना मुज़द्दिदी ने कहा कि अधिकारियों द्वारा पिछली छह मार्च को दिये गये नोटिस में स्कूल खाली करने के लिये 15 दिन की मोहलत दी गयी थी, जो अभी खत्म नहीं हुई थी लेकिन जिला प्रशासन ने समय से पहले ही इसे सील कर दिया है और इसका कब्जा अल्पसंख्यक विभाग को सौंप दिया है.

परीक्षाएं कहां आयोजित करायी जाएंगी?
उन्होंने कहा, ''स्कूल में 18 मार्च तक परीक्षाएं होनी हैं. स्कूल सील किए जाने के बाद परीक्षाएं कहां आयोजित करायी जाएंगी? बच्चों के भविष्य का क्या होगा? हमने अल्पसंख्यक विभाग को इस सिलसिले में पत्र भेज दिया है मगर वहां से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. हमें आज की कार्रवाई के लिए कोई सूचना नहीं दी गई.'' जब उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह से पूछा गया कि स्कूल खाली करने के लिये दी गयी मोहलत खत्म होने से पहले ही स्कूल को क्यों सील कर दिया गया, इस पर उन्होंने कहा ''स्कूल की प्रधानाचार्या अभी यहां पर थीं. मैंने उनसे कहा है कि अगर ऐसी कोई बात है तो सीधे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से या मंडल स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से अपनी बात कह सकती हैं. उन्होंने कहा कि अभी प्रशासन द्वारा स्कूल पर भौतिक रूप से कब्ज़ा लिया गया है और उसे अल्पसंख्यक विभाग को सौंपा गया है.

UP Politics: योगी सरकार के नवरात्रि वाले फैसले पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- '10 करोड़ देने चाहिए'

गौरतलब है कि रामपुर में जेल रोड स्थित जौहर शोध संस्थान का सरकारी भवन समाजवादी पार्टी के शासनकाल में आजम खान के जौहर ट्रस्ट को 99 साल के लिए 100 रुपये सालाना की दर से पट्टे पर दिया गया था. खान ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में रामपुर सदर सीट से जीत हासिल की थी लेकिन पिछले साल नवंबर में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में नफरत भरा भाषण देने के एक मामले में तीन साल की सजा सुनाये जाने पर उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sant Kabir Nagar News: वोटर लिस्ट में 'गड़बड़ी' पर भड़की सपा, धरने में पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय हुए बेहोश
वोटर लिस्ट में 'गड़बड़ी' पर भड़की सपा, धरने में पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय हुए बेहोश
Sonbhadra News: सोनभद्र में 20 घंटे में 5 लोग पानी में समाए, दो शव मिले, 3 की तलाश में जुटीं टीमें
सोनभद्र में 20 घंटे में 5 लोग पानी में समाए, दो शव मिले, 3 की तलाश में जुटीं टीमें
Ghaziabad News: अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन भूमि पर था निर्माण, फंडिंग की भी जांच शुरू
गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन भूमि पर था निर्माण, फंडिंग की भी जांच शुरू
Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड को लेकर बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- 'इस जानलेवा लापरवाही के लिए...'
दिल्ली अग्निकांड को लेकर बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- 'इस जानलेवा लापरवाही के लिए...'

वीडियोज

Sushmita Sen को 'Gold Digger' कहने वालों को Lalit Modi का जवाब, बोले- हर बिल वही चुकाती थीं
Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC में टूट पर शिंदे गुट का बड़ा बयान, '...सही मौके की तलाश में रहते हैं'
ममता बनर्जी की TMC में टूट पर शिंदे गुट का बड़ा बयान, '...सही मौके की तलाश में रहते हैं'
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget