एक्सप्लोरर

Akhilesh Yadav को 'गिरगिट' बताने पर सपा ने दिया पहला रिएक्शन, मायावती के लिए कही ये बात

UP Politics: Mayawati ने सपा नेता अखिलेश यादव को गिरगिट बताया है. बसपा चीफ ने कहा कि ऐसे लोगों से सावधाना रहना चाहिए. अब इस पर समाजवादी पार्टी ने पहली प्रतिक्रिया दी है.

BSP Attack On Akhilesh Yadav: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और यूपी की पूर्व सीएम मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि अखिलेश ने गिरगिट की तरह रंग बदला. अब इस इस समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय ने प्रतिक्रिया दी है.

सपा प्रवक्ता ने कहा कि गठबंधन में जब हम थे, तब कितनी सीटें मिलीं. जब हम नहीं थे तब कितनी सीटें मिलीं. घोसी और बलिया में हम बिना अलायंस के बीजेपी से आगे चल रहे हैं. ABP न्यूज से बातचीत में गिरगिट वाले बयान पर राजीव राय ने कहा कि इस भाषा में हमारे संस्कार जवाब देने को नहीं कहते. जनता देख रही है कब कौन कैसे रंग बदलता है.

दरअसल, मीडिया को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा, 'अखिलेश यादव ने गिरगिट की तरह रंग बदला. ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए. विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर सपा मुखिया ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है, उससे बसपा के लोगों को सतर्क रहना होगा.'

अखिलेश यादव के नरम पड़े थे तेवर
मायावती का ये बयान सपा प्रमुख के बीते दिनों के दौरान गठबंधन में बीएसपी के शामिल होने पर दी गई प्रतिक्रिया के बाद आया है. पहले तो अखिलेश यादव ने मायावती के गठबंधन के साथ आने पर जोरदार विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि अभी का तो ठीक है पर चुनाव के बाद गठबंधन में रहेंगी या नहीं इसकी गारंटी कौन लेगा.

हालांकि दो दिन बाद ही अखिलेश यादव के तेवर नरम पड़ गए थे. उन्होंने कहा था, 'बसपा सुप्रीमो को सम्मान करते हैं अगर वो 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होती हैं तो इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी. मायावती वरिष्ठ नेता हैं. हम सब उनका सम्मान करते हैं, मैं भी करता हूं और आप भी करें, उनके ख़िलाफ़ कोई बयान न दें.'

दीगर है कि बसपा सुप्रीमो ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर सपा मुखिया ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है, उससे बसपा के लोगों को सतर्क रहना होगा.  

UP Politics: क्या राजनीति से संन्यास ले रही हैं मायावती? बसपा सुप्रीमो ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget