एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या राजनीति से संन्यास ले रही हैं मायावती? बसपा सुप्रीमो ने दिया ये जवाब

UP Politics: बीएसपी प्रमुख मायावती सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय पहुंचीं. जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

UP News: मायावती ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर बीएसपी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया. बीएसपी चीफ के जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्यालय को कार्यकर्ताओं ने सजाया था. वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. बसपा सुप्रीमो ने बीते कुछ दिनों से राजनीति से सन्यास लेने की चल रही खबरों का खंडन किया.

दरअसल, मायावती ने बीते महीने बीएसपी के उत्तराधिकारी के नाम का एलान किया था. उन्होंने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी अपने भतीजे आकाश आनंद को दी थी. जिसके बाद माना जाने लगा था कि अब आकाश आनंद ही बड़े फैसले लेंगे और मायावती राजनीति से दूरी बनाने लगी हैं. हालांकि उन्होंने अपने जन्मदिन पर इन सभी तरह की अटकलों का खंडन कर दिया. 

मायावती ने कहा, 'कुछ दिनों से मेरे राजनीति से सन्यास लेने की गलत खबरें मीडिया में चलाई जा रही हैं. इस तरह की राजनीति विपक्षी दलों की चाल है. मेरा पूरा जीवन बीएसपी और सर्वजन के कामों के लिए रहेगा.'

INDIA या NDA, किस गठबंधन में शामिल होंगी मायावती? जन्मदिन पर किया बड़ा एलान

इस वजह से गठबंधन से दूरी
बीएसपी सुप्रीमो ने इंडिया गठबंधन में जाने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा, 'बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी. अलायंस में वोट ट्रांसफर नहीं होता. हमारी पार्टी लोकसभा के आमचुनाव अकेले ही लड़ेगी. हम इंडिया अलायंस में शामिल नहीं होंगे.'

बसपा सुप्रीमो ने कहा, 'साल 2007 की तरह हमारी पार्टी लोकसभा में भी बेहतर परिणाम देगी. हमारी पार्टी का सर्वोच्च नेतृत्व एक दलित के हाथ में है. गठबंधन करने पर हमारा वोट तो उन्हें मिल जाता है.'

बता दें कि बीते कई दिनों से बीएसपी के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी. सूत्रों का दावा था कि कई कांग्रेस के नेता भी मायावती से बातचीत कर रहे हैं. यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने इसकी पुष्टि की थी.

दूसरी ओर अखिलेश यादव का रुख भी बीते दिनों में मायावती को लेकर नरम पड़ गया था. हालांकि अब मायावती ने गठबंधन में शामिल होने की खबरों का खंडन कर दिया है. यानी बीएसपी अब लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget