एक्सप्लोरर

'समय बदलता है, कौन किसका कर दे...' अबू आजमी का इलाज करने वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद् में सपा विधायक अबू आजमी पर बयान दिया. अब इस पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है.

Abu Azmi News: महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को लेकर उत्तर प्रदेश में भी सियासत शुरू हो गई है. सपा विधायक के बयान पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद् में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 'यूपी भेज दो, उसका इलाज कर देंगे.' अब इस पर सपा ने प्रतिक्रिया दी है.

सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी ने कहा कि यूपी में लोगों का उपचार तो कर नहीं पा रहे अबु का करेंगे. समय बदलता है कौन किसका कर दे कोई नहीं जानता. सपा विधायक ने कहा कि CM केवल इतिहास की बात करते हैं वर्तमान में नहीं.

उधर, समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने भी औरंगजेब को लेकर बड़ा बयान दिया है. पल्लवी ने भी औरंगजेब का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि हर शासक में कुछ गुण अवगुण होते हैं. औरगंजेब में भी गुण था. मैं हर शासक का समर्थन करती हूं. हर शासक में पॉजिटिविटी होती है. औरंगजेब में भी थी.

सीएम योगी ने विधान परिषद् में क्या कहा था?
विधान परिषद् में सीएम योगी ने अबू आजमी के मुद्दे पर कहा कि समाजवादी पार्टी औरंगजेब को आदर्श मान रही है. औरंगजेब का पिता शाहजहां अपनी जीवनी में लिखता है कि खुदा करे कि ऐसा कमबख्त किसी को पैदा न हो. उसने आगरा के किले में अपने बाप को कैद करके रखा. उस कमबख्त को निकालो पार्टी से. उसको एक बार यूपी भेज दो, उपचार हम कर देंगे. क्या उसको भारत के अंदर रहने का अधिकार होना चाहिए?  समाजवादी पार्टी को इस पर जवाब देना चाहिए. 

अबू आजमी निलंबित, अखिलेश नाराज
अबू आजमी के बयान को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में भी हंगामा मचा हुआ है. उन्हें सदन की मौजूदा कार्रवाई के लिए निलंबित कर दिया गया है. जिस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी और नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा. हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल है. कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है.

'अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज कर देंगे', औरंगजेब की तारीफ पर भड़के CM योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget