एक्सप्लोरर

UP Political: यूपी के अलावा एमपी और बिहार में भी हुआ है सपा अधिवेशन, जानिए- कहां-कहां हो चुका है आयोजन

उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दो दिवसीय अधिवेशन बुधवार से शुरू होगा. हम आपकों बता रहे हैं कहां-कहां पहले इसका आयोजन हुआ है.

Samajwadi Party Convention: उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दो दिवसीय अधिवेशन बुधवार से शुरू होगा. ये अधिवेशन सुबह 11 बजे से लखनऊ (Lucknow) के रमाबाई मैदान (Ramabai Maidan) में शुरु होगा. इस अधिवेशन के पहले दिन प्रान्तीय अधिवेशन, जबकि दूसरे दिन राष्‍ट्रीय अधिवेशन होगा. हालांकि इससे पहले सपा का अधिवेशन यूपी के अलावा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और बिहार (Bihar) में भी हो चुका है. 

समाजवादी पार्टी का गठन अक्टूबर 1992 में हुआ था. तब उसका पहला अधिवेशन चार नवंबर 1992 को लखनऊ स्थित बेगम हजरत महल पार्क में हुआ था. इसके दो साल बाद 11-12 अक्टूबर 1994 को लखनऊ के ही लॉ मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड में दूसरा अधिवेशन हुआ था. जबकि तीसरा अधिवेशन में भी लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में 27-28 जुलाई 1996 को हुआ. 

यूपी के बाहर यहां पहली बार हुआ अधिवेशन
इसके बाद पहली बार 29 से 31 जनवरी 1999 को सपा का अधिवेशन यूपी के बाहर मध्य प्रदेश में हुआ है. यहां राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में ये अधिवेशन पहली बार तीन सालों पर हुआ था. इससे पहले सभी अधिवेशन दो-दो सालों पर हुए थे. इसके बाद यूपी में लखनऊ के बाहर पहली बार अधिवेशन कानपुर में हुआ था. कानपुर में ये अधिवेशन तीन-जनवरी को हुआ था. तब मुलायम सिंह यादव तीसरी बार सीएम बने थे.  

यूपी के सीतापुर में लव जिहाद! वसीम ने अर्जुन नाम बताकर हिंदू लड़की से की शादी, खुलासा हुआ तो...

2005 में एक बार फिर सपा का अधिवेशन यूपी के बाहर हुआ. हालांकि इस बार जगह एमपी के बदले बिहार थी. यहां पटना के गांधी मैदान में ये अधिवेशन 21 से 23 अप्रैल तक हुआ था. इसके बाद एक बार फिर एमपी में 2008 का अधिवेशन हुआ. हालांकि इस बार जबलपुर में 26 से 28 मार्च तक ये अधिवेशन हुआ था. इसके बाद अगला अधिवेशन यूपी के तीसरे शहर आगरा में तार घर का मैदान में हुआ है. ये अधिवेशन सात से आठ जून 2011 को हुआ था.

फिर लखनऊ में हो रहा अधिवेशन
2014 में एक बाद फिर सपा का अधिवेशन यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में हुआ. ये आठ से दस अक्टूबर तक हुआ था. इसके बाद आगरा में फिर एक अधिवेशन हुआ था. पांच अक्टूबर 2017 को ये अधिवेशन आगरा स्थित तार घर का मैदान में हुआ था. इसके बाद लखनऊ में अब अगला अधिवेशन 28 सिंतबर 2022 रमाबाई अंबेडकर पार्क में हो रहा है.

ये भी पढ़ें-

SP Convention: समाजवादी पार्टी का 2 दिवसीय अधिवेशन आज से, अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार चुने जाएंगे अध्यक्ष!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget