एक्सप्लोरर

2027 में सपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव? सांसद बोले- 'सभी सीटों पर हमारी अकेले तैयारी है'

समाजवादी पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि महाकुंभ की कमियों को छिपाया जा रहा है. कुंभ में व्यवस्था के नाम पर कई लाख करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए. यह पैसा जनता के टैक्स का पैसा है.

UP News: महाकुंभ आयोजन 2025 और मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा नेता और सांसद वीरेंद्र सिंह ने जमकर बीजेपी पर जुबानी हमला बोला है. कुंभ में 7 करोड़ लोगों के पहुंचने वाले आंकड़े पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कुंभ में सरकार अपने आंकड़े को अपने तरीके से पेश कर रही है. कमियों को छिपा रही है, अगर सरकार अपने आंकड़े नहीं देगी तो लोगों को लगेगा की सारी व्यवस्थाएं फेल हो चुकी है. जितनी भीड़ की बात कही जा रही है उतनी भीड़ है ही नहीं. हम भी अपने परिवार के साथ कुंभ में स्नान के लिए जाते रहे हैं जो आंकड़े दिए जा रहे हैं वह सही नहीं है.

एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी नेता और सांसद वीरेंद्र सिंह ने महाकुंभ आयोजन को लेकर बीजेपी पर बड़ा जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुंभ में व्यवस्था के नाम पर कई लाख करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए. यह पैसा जनता के टैक्स का पैसा है. आम जनता के पैसे का उपयोग कुंभ में हुआ है. इसी आंकड़ों के माध्यम से जनता को सरकार सेटिस्फाई करना चाहती हैं.  

सीएम योगी मजबूरन जाएंगे- सांसद
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ जल्दी गंगा में नहाते नहीं है. लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें महाकुंभ में जाने के लिए मजबूर कर दिया. अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति पर गंगा स्नान कर लिया, इसलिए मजबूरन सीएम योगी को भी महाकुंभ में जाना पड़ेगा. मुलायम सिंह यादव जी ने कुंभ में नेचुरल स्नान किया. जबकि बीजेपी के नेताओं द्वारा कुंभ में स्नान के नाम पर रैंप का इस्तेमाल किया जाता है. 

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ अजय राय ने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा सांसद कहा कि भाजपा ने गुजरात से आयात करके प्रत्याशी वहां पर भेजा है. वहां पर पूरी लड़ाई बाहरी बना स्थानीय हो गया है. इनके पास एक ही तरीका बचा है. अधिकारियों और कर्मचारियों पर जोर जबरदस्ती करके चुनाव जीतना. लेकिन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और हम मिल्कीपुर में पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे. इसके अलावा अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर कहा कि पूरे देश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत खराब है. इसी को लॉ एंड ऑर्डर कहा जाए तो कहने का कोई मतलब नहीं.

एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था. पिछले प्रदेश के चुनाव में भी हमने देखा कि गठबंधन की रूपरेखा स्थानीय स्तर पर तय हुई है. हमारे पास उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रत्याशी हैं और लड़ने की पूरी तैयारी भी है. दोनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस मामले पर बातचीत होगी. लेकिन सभी सीटों पर हमारी अकेले भी तैयारी है बाकी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी इस पर फैसला करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget