एक्सप्लोरर

BJP में मचे घमासान पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- 'भाजपा के पास PDA का जवाब नहीं'

Akhilesh Yadav on PDA: अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी समाज को तोड़नेवाली नकारात्मक राजनीति करती है उनके पास पीडीए की सकारात्मक राजनीति का कोई जवाब नहीं है.

Akhilesh Yadav News: जौनपुर की बदलापुर सीट से बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने प्रदेश में पार्टी की हालत को बेहद ख़राब बताया है. उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से पीडीए की बात चल रही है सपा ने लोगों में व्यापक स्तर पर भ्रामक स्थिति पैदा कर दी है. उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है और कहा कि पीडीए सकारात्मक सौहार्द की नया इतिहास लिखने वाली है. 

सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पीडीए की रणनीति का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और उनकी राजनीति को शोषण करने वाली नकारात्मक राजनीति बताया. अखिलेश यादव ने लिखा- 

अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'समाजवादी पार्टी की ‘PDA’ की नीति: 
- आम जनता को उसका हक दिलवानेवाली
- ⁠आम जनता का कल्याण करनेवाली
- ⁠शोषण-उत्पीड़न से आम जनता की रक्षा करनेवाली
- ⁠संविधान-आरक्षण को बचानेवाली
- ⁠पिछड़े-दलितों-अल्पसंख्यकों-आदिवासियों-आधी आबादी और अगड़ों में भी उत्पीड़ितों को प्रभुत्ववादियों के अत्याचार से बचानेवाली
- ⁠किसान, मज़दूर, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा, दुकानदारों और बाक़ी सबका भी ख़्याल रखनेवाली
- ⁠समाज के हर वर्ग और तबके को जोड़नेवाली 
- ⁠सामुदायिक राजनीति का नया युग शुरू करनेवाली
- ⁠सामाजिक सौहार्द, एकता, भाईचारे को एक सूत्र करनेवाली 
- ⁠सकारात्मक राजनीति का नया इतिहास लिखनेवाली नीति है. 

भाजपा की आम जनता का शोषण करनेवाली, समाज को तोड़नेवाली नकारात्मक राजनीति के पास पीडीए की POSITIVE POLITICS का कोई जवाब नहीं है. इसीलिए भाजपा के अपने ही लोगों में हड़बड़ाहट है. PDA ही भाजपा के अंदर-बाहर भगदड़ का कारण बन रहा है. भाजपा के तथाकथित सहयोगी भी या तो किसी बहाने से भाजपा से बाहर आना चाहते हैं या वैचारिक दूरी दिखाना चाहते हैं. कोई चिट्ठी को माध्यम बना रहा है, कोई अपनी नाराज़गी भरे बयान को और कोई अंदरूनी जनप्रतिनिधि ऐसे किसी वीडियो को. भाजपाई खेमे की चिंता सिर्फ़ यूपी के 2027 के चुनाव हारने की ही नहीं है, बल्कि भविष्य का हर चुनाव हारने की है. 

PDA एक नव जागरण है. आज की जागरूक जनता में जो नयी सामाजिक-आर्थिक चेतना आ गयी है, उसी का नाम ‘पीडीए’ है. PDA वर्तमान के पटल पर सामाजिक अखंडता के नये भविष्य का उद्घोष है. 

शिवपाल यादव ने भी कसा तंज
अखिलेश यादव के बाद सपा महासचिव शिवपाल यादव ने भी बीजेपी विधायक के बयान पर पलटवार किया है उन्होंने कहा- 'भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों को लेकर समाज में कितना आक्रोश व निराशा है, इसे उनके ही प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के शब्दों से समझा जा सकता है. 
संकेत स्पष्ट और साफ है, भाजपा की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 

आपको बता दें कि बीजेपी विधायक ने एक वीडियो जारी कर यूपी में बीजेपी की हालत खराब बताई है और केंद्रीय नेतृत्व से दखल देने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर ऐसी ही स्थिति रही तो 2027 में बीजेपी हार जाएगी. 

Railway News: बाढ़ ने रेल के चक्कों पर भी लगाया ब्रेक, उत्तराखंड में बारिश का दिख रहा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget