एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में बचे हुए चार बागियों को यूं सबक सिखाएगी सपा? बनाई खास रणनीति

UP Politics: समाजवादी पार्टी ने तीन बागी विधायकों को तो बाहर कर दिया है लेकिन चार बागियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इसके पीछे एक ख़ास रणनीति बताई जा रही है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को बागी विधायकों पर कार्रवाई करते हुए ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और गोसाईंगंज से विधायक अभय सिंह को निष्कासित कर दिया है. लेकिन अब पांच ऐसे विधायक है जिन पर कार्रवाई नहीं की गई है. सपा के इस फैसले के पीछे एक खास रणनीति है जिसके जरिए पार्टी ने इन सीटों पर जातीय और सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश करेगी. माना जा रहा है कि सपा इसके ज़रिए ये संदेश देगी की आड़े वक्त में इन लोगों ने पार्टी से धोखा दिया लेकिन फिर भी पार्टी ने इनका साथ नहीं छोड़ा. 

समाजवादी पार्टी ने जिन चार विधायकों पर कार्रवाई नहीं की है उनमें कालपी से विधायक विनोद चतुर्वेदी, चायल सीट से विधायक पूजा पाल, जलालाबाद से राकेश पांडे और बिसौली सीट से विधायक आशुतोष मौर्य शामिल हैं. इन सभी विधायकों ने भी राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग कर सपा के साथ दगाबाजी की थी. इनके अलावा अमेठी से विधायक महाराजी देवी ने वोटिंग से दूरी बनाकर अप्रत्यक्ष तौर पर बीजेपी की मदद की थी. राजनीतिक जानकारों की माने तो इसके पीछे सपा की पीडीए की रणनीति है जिसका आगे फायदा हो सकता है. 

बागी विधायकों के खिलाफ खास रणनीति
सपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने जिन बागी विधायकों पर कार्रवाई नहीं की है उसके पीछे भी एक बड़ी रणनीति है. सपा चुनाव के समय इन विधायकों के धोखे को उनके सजातीय समाज के रखकर समीकरण साधने की कोशिश करेगी और ये संदेश देने की कोशिश करेगी कि जब सपा को इनकी जरूरत थी ऐसे समय में इन विधायकों ने पार्टी के साथ धोखा किया लेकिन बावजूद इसके सपा नेतृत्व ने इनका साथ नहीं छोड़ा और न ही उन पर कोई कार्रवाई की गई. 

माना जा रहा है कि अगर इन विधायकों में से किसी को अपनी गलती का एहसास होता है और वो सपा अध्यक्ष के सामने अपना पश्चाताप करेंगे तो पार्टी ने इनमें से कुछ को दोबारा मौका भी दे सकती है. सपा की इस रणनीति से पार्टी की पीडीए के फॉर्मूले को और मजबूती से जनता के सामने पेश कर पाएगी. यही वजह है कि लोकसभा चुनाव के बाद भी पार्टी की ओर से इन नेताओं के विरोध में कभी पार्टी की ओर से तल्खी नहीं देखी गई. 

सपा मुखिया पहले भी ये साफ कर चुके हैं कि उनके पीडीए में ए का मतलब अगड़ा हैं. ऐसे में विनोद चतुर्वेदी और राकेश पांडे पर कार्रवाई नहीं करना उनके इसी संदेश को पुख्ता करता है. सपा कई बार सार्वजनिक मंचों से योगी सरकार में ब्राह्मणों के उत्पीड़न का भी आरोप लगाती रही हैं. सपा मुखिया पहले भी इन पर कार्रवाई नहीं करने का संदेश दे चुके हैं.  

UP Politics: यूपी विधानसभा की इन 108 सीटों पर है अखिलेश यादव की नजर, सपा चीफ ने बनाई रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए रामपुर जाएंगे सपा सांसद, अखिलेश यादव के निर्देश पर बना डेलीगेशन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए रामपुर जाएंगे सपा सांसद, अखिलेश यादव के निर्देश पर बना डेलीगेशन

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget