एक्सप्लोरर

'प्रैक्टिकल और पॉजिटिव एप्रोच रखें...', GST सुधार पर अखिलेश यादव ने सरकार को दी ये सलाह

UP News: मोदी सरकार के जीएसटी रिफॉर्म्स के ऐलान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि सरकार को इसे लेकर प्रैक्टिकल एप्रोच रखनी चाहिए.

प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी रिफॉर्म्स लाने का ऐलान किया है. जिस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. सपा अध्यक्ष ने माँग की कि सरकार जीएसटी को लेकर प्रैक्टिकल एप्रोच रखे लोगों को कागजी कार्रवाई का डर न दिखाया जाए तो अच्छा होगा. 

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर सरकार को नसीहत दी, उन्होंने कहा कि 'जीएसटी का सबसे बड़ा सुधार ये है कि वो प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव एप्रोच रखे, व्यापारियों का शोषण न करे, काग़ज़ी कार्रवाई का डर न दिखाए.'

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि जो राज्य जिस अनुपात में अपना योगदान दे रहा हो, उसी अनुपात में या उसकी बुनियादी ज़रूरतों को देखते हुए विकास के लिए अतिरिक्त हिस्सा भी उसे दिया जाए.राज्यों के साथ ‘राजस्व न्याय’ किया जाए.

पीएम मोदी ने दिया जीएसटी रिफॉर्म्स का ऐलान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त पर लाल किले की प्राचीर से देश के नाम संबोधन में जीएसटी को लेकर बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने कहा कि देशवासियों को इस साल दिवाली पर दोहरा तोहफा मिलेगा. सरकार इस दौरान जीएसटी को लेकर एक बड़ा रिफॉर्म लेकर आ रही है. 

पीएम मोदी ने कहा कि ये नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स होंगे जिससे आने वाले दिनों में आम लोगों को फायदा मिलेगा. इसके बाद रोजमर्रा की वस्तुओं पर लगने वाला टैक्स कम हो जाएगा और लोगों का राहत मिलेगी. पीएम ने टैक्स की दरें कम करने के साथ जीएसटी को और आसान बनाने की भी बात कही. 

पीएम मोदी के ऐलान पर सियासत तेज

पीएम मोदी के इस ऐलान पर सियासत भी तेज हो गई हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि अलग सरकार लोगों को राहत देना चाहती है तो ये राहत अभी से क्यों नहीं दे ही है. इसके लिए दिवाली का इंतज़ार क्यों किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि इसका फायदा बिहार विधानसभा चुनाव में उठाया जा सके. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget