एक्सप्लोरर

Watch: एमपी पहुंचे अखिलेश यादव ने आदिवासी लोगों के साथ खाया खाना, गठबंधन पर किया ये दावा

MP Election 2023: एमपी पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हर वर्ग के लोग आज दु:खी हैं. एमपी में परिवर्तन होना तय है. इंडिया गठबंधन में सपा के लोग साथ हैं.

Akhilesh Yadav MP Visit: उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने छतरपुर (Chhatarpur) में राजनगर विधानसभा (Rajnagar Assembly Constituency) चुनाव क्षेत्र में आदिवासी (Tribal) समुदाय के लोगों के साथ भोजन किया. इसके बाद अखिलेश यादव ने चुनाव पर बोलते हुए कहा कि अभी वक्त है लेकिन सरकार अधिकारियों को भेजे और सभी सरकारी योजनाओं को लागू करे. हम एमपी में स्थिति का जायजा लेने आए हैं. अगर आप गठबंधन में आए हैं तो आपको स्थिति का जायजा लेना होगा कि प्रत्याशी जीतने में सक्षम है कि नहीं और अगर गठबंधन से लड़ें तो बीजेपी को हरा पाएंगे या नहीं.

वहीं सपा मुखिया ने एमपी के खुजराहो में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, "कह रहे हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है, अगर सबसे बड़ा प्लांट है तो बिजली क्यूं नहीं मिल रही गरीबों को? किसान की आय दोगुनी की बात की. मैं जानता हूं यूपी में ये किसानों को कीमत नहीं दे पाए और यहां भी आय दोगुनी नहीं दे पाए. बीजेपी ने बड़े उद्योपतियों को लाइसेंस देकर गेहूं खरीदवा दिया."

'एमपी में परिवर्तन होना तय'

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "हर वर्ग के लोग आज दु:खी हैं. मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना तय है. इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी के लोग साथ हैं. मुझे उम्मीद है समाजवादी पार्टी पूरी जिम्मेदारी से और अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को लेकर चुनाव लड़ेगी. पहले से ज्यादा सीटें सपा जीतने जा रही हैं."

उज्जैन रेप केस पर क्या बोले सपा अध्यक्ष?

इसके अलावा उज्जैन में हुई नाबालिग के साथ रेप की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा, "12 साल की बेटी के साथ जो घटना हुई वह दर्दनाक है. सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि इन्होंने पिछले 20 सालों में माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए क्या किया. इन्होंने कुछ काम नहीं किया इसलिए ऐसी घटनाएं हो रही हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं (इन राज्यों में) असुरक्षित हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget