एक्सप्लोरर

बीजेपी के बाद सपा ने भी कैसरगंज से उतारा उम्मीदवार, पूर्व सांसद के भाई को दिया टिकट

Kaiserganj Samajwadi Party Candidate: सपा प्रत्याशी भगत राम कल सुबह कैसरगंज लोकसभा सीट से गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन करेंगे. सपा कार्यालय में उन्हें फॉर्म ए और बी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया है.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी कैसरगंज लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. सपा ने बहराइच के रहने वाले भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है. सपा प्रत्याशी भगत राम कल सुबह कैसरगंज लोकसभा सीट से गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन करेंगे. लखनऊ सपा कार्यालय में भगत राम मिश्रा को पार्टी सिंबल और फॉर्म ए और बी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया है. वह श्रावस्ती से पूर्व बीजेपी सांसद दद्दन मिश्रा के बड़े भाई हैं और लगभग ढाई हजार बीघा जमीन के मालिक के साथ पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं.

बता दें कि भगत राम मिश्रा में समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे. भगत राम मिश्रा की पत्नी श्रावस्ती जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. हाल ही में बहराइच गए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भी भगत राम मिश्रा ने मुलाकात कर कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी. अब उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया है जो बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. 

गोंडा जिले की तीन और बहराईच की दो विधानसभा सीटों से मिलकर बनी कैसरगंज लोकसभा सीट पर सपा का भी दबदबा रहा है. साल 1996 से लेकर 2009 तक सपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. 2009 में बृजभूषण शरण सिंह ने भी सपा के टिकट पर ही इस सीट पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने 2014 और 2019 में बीजेपी के सिंबल पर इस सीट पर जीत दर्ज की.

कैसरगंज में 20 मई को वोटिंग

बीजेपी ने कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है. कैसरगंज सीट पर कल 3 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है और इस सीट पर पाचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी.

COVID वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट विवाद पर अखिलेश यादव ने उठाए कई सवाल, जानें सपा मुखिया ने क्या कहा

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget