एक्सप्लोरर

'सरकार जवाब नहीं देना चाहती इसलिए बोली खराब भाषा', यूपी विधानसभा में हंगामे पर भड़के अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav ने कहा कि हमारे विधायक सरकार से पूरा जवाब चाहते थे लेकिन सरकार जवाब नहीं देना चाहती. इनको जवाब न देना पड़े इसलिए सत्तापक्ष ने खराब भाषा बोली ताकि सदन स्थगित हो जाए.

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र में बाबा साहेब अंबेडकर के मुद्दे पर सपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद सत्र को अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लेकर योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ये सरकार सवालों का जवाब देना नहीं चाहती है इसलिए इस तरह की खराब भाषा बोली गई ताकि सदन स्थगित हो जाए. 

सपा अध्यक्ष ने यूपी विधानसभा में मचे हंगामे को लेकर कहा कि हमारे विधायक सरकार से पूरा जवाब चाहते थे लेकिन, सरकार जवाब नहीं देना चाहती. इनको जवाब न देना पड़े इसलिए सत्तापक्ष ने खराब भाषा बोली ताकि सदन स्थगित हो जाए. हमारे विधायक चाहते थे कि सरकार का जवाब स्पष्ट आए चाहे किसान, स्वास्थ या बिजली जैसे सवाल हो लेकिन सरकार भागना चाहती है. इसलिए ऐसे काम कर रही है. 

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाए आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन, ये मनविधान पर चलने वाले लोग है लोकतंत्र में एकतंत्र चलाना चाहते हैं. ये तानाशाही की तरफ ले जाना चाहते हैं. जो क्षेत्रीय दल है दो जमीनी मुद्दे हैं उनसे ध्यान हटाकर ये देश के बड़े-बड़े मुद्दों पर बात करके पूरे देश पर कब्जा करना चाहते हैं. 

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर पिछड़े, गरीब और दलितों के लिए भगवान हैं और उन्हें भगवान की तरह उन्हें पूजते हैं. आज भी अगर आप गांव-गांव जाएंगे तो उनके कैलेंडर और तस्वीरें मिल जाएंगी. उन्हें लोग पूजते हैं बीजेपी के लोग पिछड़ो, दलितों, आधी आबादी और अल्पसंख्यकों से नफरत करते हैं. उन्होंने पीडीए के लोगों को हक छीना है. पीडीए के लोग ही उन्हें भगवान मानते हैं मैं विधायकों को धन्यवाद देता हूं कि बाबा साहेब के सम्मान में वो इस तरह निकले. 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि वो उन्हें मानते ही नहीं. उन्हें सम्मान नहीं देना चाहते इसलिए इस तरह भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्हें सभी सांसदों की मांग को मानना चाहिए. अगर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी का अपमान किया तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए. ये कोई एआई नहीं हैं. ये कोई तकनीकी गलती नहीं है. ये गलती आपके अंदर है  जो बाहर निकलकर आई है. ये आपका नेचुरल भाव है जो आपके अंदर से निकला है. इसलिए हम कहते हैं लोकतंत्र और संविधान खतरे में है. बीजेपी के लोग संविधान का सम्मान नहीं करते. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget