एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा ने बीजेपी पर लगाए सहकारिता चुनाव में धांधली के आरोप, कहा- 'नामांकन पत्रों में की गई गड़बड़ी'

UP Politics: सहकारिता चुनाव किसानों से जुड़ा हुआ होता है, आरोप है कि यहां तमाम लोगों के पर्चों में गड़बड़ी कर दी गई है और निर्विरोध निर्वाचन किया गया है. वहीं बीजेपी ने आरोपों से इनकार किया है.

UP Cooperative Elections: भारतीय राष्ट्रीय सहकारिता संघ के अध्यक्ष रह चुके सपा के पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने पूरे उत्तर प्रदेश में सहकारिता चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. आरोप है कि कहीं नामांकन पत्र नहीं खरीदने दिए गए तो कहीं नामांकन पत्रों में गड़बड़ी करके निर्वाचन करा दिया गया. यही आरोप प्रत्याशियों ने भी लगाए हैं, हालांकि इन आरोपों को पीडब्ल्यूडी मंत्री जतिन प्रसाद ने नकार दिया है.

सहकारिता चुनाव किसानों से जुड़ा हुआ होता है, आरोप है कि यहां तमाम लोगों के पर्चों में गड़बड़ी कर दी गई है और निर्विरोध निर्वाचन किया गया है. झांसी के मोठ ब्लॉक के रफीक खान डेलीगेट बनने के लिए पर्चा दाखिल कर चुके थे, उनका चुनाव चिन्ह वितरण था लेकिन मोठ ब्लॉक में उनका पर्चा फटा हुआ मिला. रफीक ने कहा कि ये कैसी सरकार है सबका साथ और सबका विकास की बात करती है लेकिन विकास किसी का नहीं हुआ. 

पर्चा फाड़ने का लगाया आरोप

मऊरानीपुर ब्लाक के चुरारा निवासी राघवेंद्र परिहार ने बताया कि उनका नामांकन फॉर्म जमा था. निर्विरोध चुनाव करने के लिए उनका पर्चा खारिज कर दिया गया. आपको बता दें जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष का निर्वाचन छोटी-छोटी सहकारी समितियों में बने डेलीगेट और डायरेक्टर द्वारा किया जाता है, लेकिन विकासखंड में स्थित सहकारी समितियों में सिर्फ एक दल के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचन होकर आ रहे हैं. इसी प्रकार के पंचायती चुनाव में भी आरोप लगे थे.

सहकारी समितियों से किसानों को खाद और बीज ऋण पर मिलता है. इन समितियों से किसानों का सीधा जुड़ाव होता है. किसान इन समितियों के सदस्य होते हैं. किसानों के मतों से ही डेलीगेट का निर्वाचन होता है. सपा नेता चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में सहकारी समितियों के चुनाव में मेंबर्स के द्वारा प्रतिनिधियों का चयन होना चाहिए. सभी दल मिलकर सहयोग करते हैं, इससे सहकारी विकास और देश के आर्थिक विकास के लिए रास्ता खुलता है. इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए. यह सहकारी आंदोलन के लिए ठीक नहीं है, यह प्रदेश के लिए भी ठीक नहीं है. प्रजातांत्रिक तरीके को जो भी क्रश करते हैं हम उनका विरोध करते हैं. 

जितिन प्रसाद ने दिया आरोपों पर जवाब

वहीं दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी मंत्री जतिन प्रसाद ने इन तमाम आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, पूरी पारदर्शिता से सरकार चलती है और लोकतंत्र में विश्वास रखती है. मतदान 18 मार्च को है, लेकिन ज्यादातर केंद्रों पर निर्वाचन निर्विरोध हो गया है. इसलिए वहां मतदान की आवश्यकता नहीं होगी.  

ये भी पढ़ें- UP News: 'जो पूजा करेगा वह इस्लाम से खारिज होगा', महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर भड़के मुस्लिम धर्मगुरु 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड खेल महाकुम्भ-2026 पर बड़ा अपडेट, राज्य स्तरीय मुकाबले टले
उत्तराखंड खेल महाकुम्भ-2026 पर बड़ा अपडेट, राज्य स्तरीय मुकाबले टले
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
CM धामी ने कि UPCL--पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL--पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget