एक्सप्लोरर

मतदाता सूची में गड़बड़ी और एस.आई.आर. के विरोध में समाजवादी महिला सभा का प्रदर्शन ज्ञापन सौपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भी चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर जनता के वोट के अधिकार पर डाका डाला है

मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के विरोध में समाजवादी महिला सभा ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. सभा की उत्तर प्रदेश महिला सभा की प्रदेश सचिव सुनीता यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचीं और नारेबाजी करते हुए जिला अधिकारी को चुनाव आयोग के नाम एक ज्ञापन सौंपा.

उत्तर प्रदेश महिला सभा की प्रदेश सचिव सुनीता यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूरे देशभर में मतदाता सूची में हेराफेरी कर रही है, जिससे आम जनता के मताधिकार पर सीधा प्रहार हो रहा है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चुनाव आयोग के सहयोग से मतदाता सूची में धांधली की जा रही है, वह जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात है. जनता अब जाग चुकी है और अपने अधिकार की लड़ाई किसी भी कीमत पर लड़ेगी.

यूपी में पद नहीं, फिर भी पूरा भौकाल! मंत्री पुत्र के लिए प्रोटोकॉल लेटर ने मचाया हड़कंप

राजकुमार भाटी ने गंभीर आरोप लगाए

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भी चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर जनता के वोट के अधिकार पर डाका डाला है और सत्ता पर काबिज हुई है. उन्होंने खुलासा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने नाम काटने को लेकर चुनाव आयोग को 18,000 शपथ पत्र दिए थे, लेकिन आयोग ने उनमें से एक का भी उचित जवाब नहीं दिया. यह इस बात का सबूत है कि सुनियोजित तरीके से मतदाता सूची से नाम हटाए गए.

राजकुमार भाटी ने कहा कि यदि इस मामले की गहन जांच की जाए तो भाजपा की साजिश और वोटों की चोरी की सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी और जनता को उनका हक दिलाकर रहेगी.

ज्ञापन में समाजवादी पार्टी ने मांग की कि 18,000 मतदाताओं के नाम काटने से संबंधित दी गई शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लिया जाए. दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी वैध मतदाता का नाम अवैध तरीके से सूची से न हटाया जा सके.

प्रदर्शन के दौरान महिला सभा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि यह लड़ाई केवल उत्तर प्रदेश या किसी एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे भारत की है. यदि लोकतंत्र को बचाना है तो मतदाता सूची से छेड़छाड़ जैसी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगानी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धुरंधर 2 में 'अतीक अहमद' के किरदार पर उठे सवाल, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई आपत्ति
धुरंधर 2 में 'अतीक अहमद' के किरदार पर उठे सवाल, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई आपत्ति
चारधाम यात्रा को लेकर CM धामी की अहम बैठक, सफाई व्यवस्था के अधिकारियों को निर्देश
चारधाम यात्रा को लेकर CM धामी की अहम बैठक, सफाई व्यवस्था के अधिकारियों को निर्देश
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
Uttarakhand News: विधायक राम सिंह कैड़ा को धामी कैबिनेट में मिली जगह, छात्रसंघ अध्यक्ष से मंत्री बनने तक का है सफर
विधायक राम सिंह कैड़ा को धामी कैबिनेट में मिली जगह, छात्रसंघ अध्यक्ष से मंत्री बनने तक का है सफर

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
Embed widget