एक्सप्लोरर

बढ़ती उम्र को लेकर परेशान हैं सलमान खान, बोले- हर एक सीन के लिए चाहिए होती है एनर्जी

सलमान से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें भी बढ़ती उम्र का डर सताता है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'बढ़ती उम्र किसी को भी डरा सकती है। आपको पहले से ज्यादा हार्ड वर्क करना होता है।'

एंटरटेनमेंट डेस्क, एबीपी गंगा। रोमांटिक ड्रामा हो या फिर एक्शन से भरपूर सीन सलमान खान का हर अवतार फैंस को खूब भाता है। सलमान को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। फैंस का प्यार हमेशा उनपर खूब बरसता है। लेकिन अब सलमान को कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है और इसमें सबसे बड़ी प्रॉब्लम उनकी बढ़ती हुई उम्र है।

एक्शन सीन करना अब आसान नहीं

53 साल की उम्र में सलमान के लिए एक्शन सीन करना अब आसान नहीं रह गया है, इसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। सलमान ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'वैसे तो हमेशा से एक्शन करता आ रहा हूं इसलिए मेरी बॉडी को आदत है, लेकिन एक वक्त के बाद ये परेशान कर देते हैं क्योंकि हर एक एक्शन सीन की कम से कम 5-6 बार रिहर्सल करनी पड़ती है। इसमें बहुत गिरना पड़ना शामिल होता है। हर एक सीन में इतनी एनर्जी चाहिए होती है कि सीन करते-करते ही थक जाते हैं। जब तक चोट न लग जाए तब तक हम करते रहते हैं।'

बढ़ती उम्र किसी को भी डरा सकती है

सलमान से जब पूछा गया कि क्या कभी उन्हें भी बढ़ती उम्र का डर सताता है तो सलमान ने कहा, 'बढ़ती उम्र किसी को भी डरा सकती है। आपको पहले से ज्यादा हार्ड वर्क करना होता है। आपको हमेशा अपना बेस्ट देना होता है। हम पहले की तरह अनुशासनहीन नहीं रह सकते।' इतना ही नहीं सलमान खान ने बताया कि इन दिनों वो रात में सिर्फ से तीन घंटे ही सो पाते हैं। रात भर या तो वो पेंटिंग करते हैं और फिर टीवी देखते रहते हैं।

जल्द आ रही है 'दबंग 3'

सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म 'भारत' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। जल्द ही सलमान अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' के साथ दर्शकों के बीच होंगे। पिछले दो भागों की तरह सलमान की ये फिल्म भी एक्शन से भरपूर है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget