एक्सप्लोरर

सैफ अली खान ने 2005 में आई इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में काम करने से किया इंकार

सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी हैं। इस दौरान उनके पास कई सारी फिल्मों के ऑफर्स आ रहे हैं, अभी कुछ समय पहले ही 'यश राज फिल्म्स' ने सैफ को 'बंटी और बबली' के सीक्वल के लिए अप्रोच किया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि, सैफ ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है।

नई दिल्ली, प्रीति अत्री। सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं कुछ समय से बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी खबरें थी कि, जल्दी ही अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'बंटी और बबली' का सीक्वल बनने जा रहा है। ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को दर्शकों ने भर-भर के प्यार दिया था। सीक्वल के इस दौर में दर्शक 'बंटी और बबली' का भी सीक्वल देखना चाहते हैं। इसी के चलते मेकर्स ने फिल्म में लीड रोल के लिए छोटे नवाब यानि सैफ अली खान को अप्रोच किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि सैफ ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है।

सैफ अली खान ने 2005 में आई इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में काम करने से किया इंकार

आपको बता दे कि, सैफ से पहले इस सीक्वल में काम करने के लिए अभिषेक बच्चन को ही अप्रोच किया गया था, लेकिन अभिषेक इस प्रोजेक्ट के लिए राजी नहीं हुए। जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने सैफ अली खान को अप्रोच किया, लेकिन अब सैफ ने भी इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। खबरों की माने तो फिल्म के मेकर्स इसकी शूटिंग जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं, लेकिन फिल्हाल सैफ अपने बाकी प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं, जिसकी वजह से सैफ, बंटी और बबली के सीक्वल को अपनी डेट्स नहीं दे पा रहे हैं। इसीलिए सैफ ने इस फिल्म के लिए इंकार कर दिया। अब फिल्म के मेकर्स सैफ की जगह किसी और को इस फिल्म में कास्ट करने के लिए तलाश रहे हैं।

सैफ अली खान ने 2005 में आई इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में काम करने से किया इंकार 2005 में फिल्म 'बंटी और बबली' को शाद अली ने डायरेक्ट किया था। इसमें अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के अलावा अमिताभ बच्चन भी दमदार किरदार में नजर आए थे। अब फिल्म के सीक्वल में बिग बी यानि अमिताभ बच्चन नजर आएंगे या नहीं इसका खुलासा भी अभी नहीं हुआ है। 'बंटी और बबली' के सीक्वल को भी यश राज फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा।

amitabh वहीं बात करें सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही सैफ 'जवानी जानेमन' में दिखाई देंगे, इस फिल्म से एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, फिल्म में सैफ और आलिया के अलावा तबू भी अहम किरदार में दिखाई देंगी।

सैफ अली खान ने 2005 में आई इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में काम करने से किया इंकार

इसके अलावा सैफ‘लाल कप्तान’ और ‘तानाजी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।‘तानाजी’ में सैफ के साथ अजय देवगन भी दमदार किरदार में नजर आएंगे।

सैफ अली खान ने 2005 में आई इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में काम करने से किया इंकार

सैफ के बाद 'बंटी और बबली' के सीक्वल में कौन सा सितारा नजर आता है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ेंः

इस पुरीनी तस्वीर में कुछ ऐसी दिख रही हैं, आज की ये हसीनाएं जब शाहरुख खान से कोई सवाल नहीं तो शाहिद से क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget