एक्सप्लोरर

सहारनपुर में जिला विद्यालय शिक्षा निरीक्षक की बदतमीजी से तंग कर्मचारी बैठे धरने पर

जिला विद्यालय निरीक्षक, सहारनपुर डॉ अरुण कुमार दुबे पर कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. कर्मचारियों द्वारा निरीक्षक अरुण कुमार पर आरोप लगाते हुए बताया गया है कि वो स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ बेहद बदतमीजी के साथ पेश आते हैं.

सहारनपुर: जिला विद्यालय निरीक्षक, सहारनपुर डॉ अरुण कुमार दुबे पर कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. कर्मचारियों द्वारा निरीक्षक अरुण कुमार पर आरोप लगाते हुए बताया गया है कि वो स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ बेहद बदतमीजी के साथ पेश आते हैं. उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं. ट्रांसफर और नौकरी से निकलवाने की धमकी देते हैं. कई मर्तबा तो कोई भी सामान फेंक कर स्टाफ को चोटिल भी कर चुके हैं. इसके विरोध में सोमवार को विद्यालय के सभी स्टाफ ने जिला विद्यालय निरिक्षक के खिलाफ धरना दिया.

जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक में काम कर रहे कर्मचारी स्टाफ के लोगों ने अपने ही निरीक्षक डॉ अरुण कुमार पर आरोप लगाते हुए आज विद्यालय निरीक्षक पर धरना प्रदर्शन देकर कार्रवाई की मांग की है. स्टाफ के कर्मचारियों का डॉ अरुण कुमार दुबे जिला विद्यालय निरीक्षक पर आरोप है कि वह स्टाफ और कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं. अगर कोई इसके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसको काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है.

स्टाफ कर्मचारियों का आरोप है कि 8 जून 2018 को डॉ अरुण कुमार दुबे द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर के पद का कार्यभार ग्रहण किया गया था. तब से लगातार कार्यालय में कार्यरत समस्त कार्यालय सहायकों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं कार्यालय में आगंतुकों के साथ दुर्व्यवहार व अमर्यादित भाषा का प्रयोग एवं मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है.

प्रत्येक कार्यालय सहायक को जिलाधिकारी, शिक्षा निदेशक प्रयागराज तथा अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का नाम लेकर स्थानांतरण करवाने, प्रशासनिक कार्रवाई एवं निलंबित करने की धमकी दी जाती है. स्टाफ व कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि अरुण कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कर्मचारियों व स्टाफ के ऊपर कुछ भी उठा कर मार देते हैं जिससे वह चोटिल और जख्मी हो जाते हैं.

स्टाफ का यह भी आरोप है कि लोगों को इतना मानसिक उत्पीड़न किया जाता है कि उनको दिल का दौरा तक पड़ जाता है. वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल आरपी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आज ही आया है और इस पर स्टाफ कर्मचारी बैठ कर बात कर रहे हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget