एक्सप्लोरर

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी हत्याकांड का किया खुलासा, पूछताछ में आरोपियों ने किया ये दावा

UP News: सहारनपुर पुलिस ने बीते 6 जनवरी को हुई सर्राफा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक महिला आरोपी फरार है.

Saharanpur Murder Case: सहारनपुर के थाना मंडी पुलिस ने 6 जनवरी को हुई सर्राफा व्यापारी की हत्या और लूट का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला फरार है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से  लूट का माल जिसमे लगभग 10 किलोग्राम चांदी और लगभग 4 किलोग्राम सोना के अलावा 1 लाख 20 हज़ार रुपये बरामद किये हैं. एसपी सिटी व्योम बिंदल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 जनवरी को थाना मंडी क्षेत्र के गाड़ों के चौक निवासी 74 वर्षीय सेवा राम की हत्या और लूट की घटना की जानकारी पुलिस को मिली थी. मृतक सेवा राम आभूषण गिरवी रखकर ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे.

एसपी ने बताया कि, पुलिस को यह सूचना उनकी बहू रश्मि द्वारा दी गई. सेवाराम का शव उनके घर में मिला था. शुरुआती जांच में पता चला कि यह हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी. पुलिस ने 3 हत्यारोपियों मसूद उर्फ डॉ. महबूब, अमित रोहिला उर्फ सोनू और शान अली को अरेस्ट किया है. जबकि इनकी महिला साथी आशा चावला फरार है, जो देहरादून की रहने वाली है.

आरोपियों ने महिला के साथ मिलकर बनाई लूट की योजना
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी मसूद ने बताया कि उसने सेवा राम के आभूषण और धन के लेन-देन करता था. डॉ.मसूद पेशे से दांतों का डॉक्टर है. सेवाराम से उसका संपर्क हुआ. सेवाराम बिहार पर पैसे का लेनदेन करता था जिसकी उसे जानकारी हुई थी. उसका मेल सेवाराम से हो गया था. योजना बनाकर मसूद ने अमित और शान अली को लूट करने की योजना में शामिल किया. उसे पता चला कि सेवाराम महिलाओं का शौकीन है, तो एक महिला आशा चावला से उसका संपर्क कराया. उसके बाद लूट की योजना बनाई.

मुंह में कपड़ा ठूस, गला दबाकर की हत्या
आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि सेवाराम का विश्वास जितने के लिए महिला आशा को 5 जनवरी को दिन में उसके घर भेजा. शाम के समय तीनों सेवाराम के घर पहुंच गए थे. सभी ने शाम को साथ में खाना खाया. इसके बाद सेवाराम की मालिश करने के बहाने उसके कपड़े उतरवाए. पहले उसका मोबाइल छीना. उसके हाथ–पैर बांध दिए. शोर न मचाए इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूसा. उसके बाद गला दबकर हत्या कर दी.

आरोपियों ने बताया कि हत्या करने के बाद देर रात को सुबह घर से निकले जिससे मोहल्ला सुनसान हो जाए. आरोपियों ने महिला को 20 हजार रुपये और उसके हिस्से के लुटे हुए जेवरात देकर देहरादून भेज दिया. बाकी सभी आरोपी भी अपने-अपने घर चले गए.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ पर चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के नेता बोले- 'वक्फ की अनुमति से हो रहा आयोजन'

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी
गौतमबुद्ध नगर में शराब के शौकीनों की बढ़ी संख्या, 3 महीने में ही गटक गए 54.06 लाख लीटर देसी दारू
गौतमबुद्ध नगर में शराब के शौकीनों की बढ़ी संख्या, 3 महीने में ही गटक गए 54.06 लाख लीटर देसी दारू

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget