एक्सप्लोरर

Navratri 2022: मां शाकुंभरी के दरबार में दूर-दूर से आते हैं लोग, नवरात्रि के पहले दिन भक्तों में दिखा खासा उत्साह

Saharanpur News:  चैत्र प्रतिपदा प्रथम नवरात्रि पर सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. पुलिस प्रशासन ने भी मेले को लेकर सभी इंतजाम पूरे किए हैं.

Saharanpur Shakumbhari Devi Chaitra Navratri: कोरोना महामारी के बाद चैत्र मास की प्रथम नवरात्रि (Navratri) पर सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में शिवालिक तलहटी में स्थित सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी दरबार में लगने वाले मेले पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. इस मेले में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. शनिवार को चैत्र प्रतिपदा प्रथम नवरात्रि पर सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. श्रद्धालुओं का कहना है कि कोरोना महामारी (Coronavirus) के बाद ये पहला मेला हैं, जिसके चलते भारी उत्साह है. 

दूसरे राज्यों से भी आते हैं लोग 
जिला पंचायत एवं पुलिस प्रशासन ने मेले में सभी इंतजाम पूरे किए हैं. कुछ श्रद्धालुओं का तो ये भी कहना है की मां बड़ी दयालु है वो अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती है. मां शाकुंभरी मंदिर 51 सिद्धपीठों में से एक है, यहां माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. मां शाकुंभरी देवी के दर्शनों से पूर्व बाबा भूरे देव के दर्शन करने की मान्यता है. भूरे देव के दर्शन करने के बाद ही मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने का फल मिलता है.  

मां पूरी करती है हर मनोकामना 
मां शाकुंभरी के भक्तों का कहना है कि सच्चे मन से मांगी गई मन्नत मां अवश्य पूरी करती है. जमीन पर लेटकर मां शाकुंभरी के दर्शनों को जा रहे एक भक्त से जब पूछा गया कि वो जमीन पर लेटकर अपनी यात्रा क्यों पूरी कर रहे हैं तो उसका जवाब था कि उसने मां शाकुंभरी से पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए मन्नत मांगी थी, जो मां ने पूरी करते हुए एक पुत्र की जगह 2 पुत्र रत्नों से उसकी झोली भर दी. इससे खुश होकर वो माता के दर्शनों को जमीन पर लेटकर जा रहे हैं. कोरोना महामारी के चलते 2 साल से मां शाकुंभरी के दरबार में श्रद्धालुओं की आमद नहीं हो रही थी. अब जब कोरोना महामारी से निजात मिली है तो शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर जयकारों से गुंजायमान हो गया है.

ये भी पढ़ें:

UP News: एटा में चला सीएम योगी का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर चल रहे ईंट भट्ठे को तोड़कर कब्जे में लिया

Ayodhya: हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर साधु संतों ने की रामकोट की परिक्रमा, CM योगी ने दिखाई झंडी, जानिए क्या है इसका महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget