एक्सप्लोरर

Saharanpur Road Accident: सहारनपुर में ओवरटेक पड़ा भारी, ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग, चार लोगों की जलकर मौत

Road Accident: बताया जा रहा है कि कार चालक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था. फ्लाईओवर पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. कार में टक्कर लगने के बाद आग लग गई.

UP Road Accident: सहारनपुर (Saharanpur) में मंगलवार (18 जुलाई) को सुबह 11.30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. ओवरटेक करने के चक्कर में चार लोगों की जान चली गई. हादसा रामपुर मनिहारान क्षेत्र के फ्लाईओवर पर हुआ. कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से शवों को निकाला. पुलिस ने जांच के लिए घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलिया है. शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है. हादसे के बाद फ्लाईओवर पर गाड़ियों का जाम लग गया. ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने यातायात को सामान्य करा दिया है.

ओवरटेक करना चार जिंदगी पर पड़ा भारी

फ्लाईओवर से गाड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि कार चालक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था. फ्लाईओवर पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. कार में टक्कर लगने के बाद आग लग गई. आग ने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया. कार सवार बाहर निकलने से पहले आग की चपेट में आ गए. हादसे में चारों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया.

ट्रक से टक्कर के बाद जिंदा जले कार सवार

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है. हादसे की खबर पर परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ट्रक से टक्कर लगने के बाद कार में सवार चार लोग जिंदा जलकर मर गए. दुर्घटना ओवरटेकिंग के दौरान हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मृतकों की पहचान 70 वर्षीय उमेश गोयल, 65 वर्षीय सुनीता गोयल पत्नी उमेश गोयल, 55 वर्षीय अमरीश जिंदल, 50 वर्षीय गीता जिंदल पत्नी अमरीश जिंदल के रूप में हुई है. कार सवार परिवार हरिद्वार के बसंत विहार ज्वालापुर के रहने वाले था. पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है. 

Uttarakhand Flood: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, घाट पर जल पुलिस तैनात, घरों को कराया जा रहा खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget