एक्सप्लोरर

Chandrashekhar Azad Attack: 'चंद्रशेखर आजाद के बयानों से नाराज थे आरोपी, अचानक बनाया था हमले का प्लान'- DIG

Saharanpur News: भीम आर्मी (Bhim Army) चीफ चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) पर हमले के मामले पर रविवार को डीआईजी (DIG) अजय कुमार साहनी जानकारी दी है.

Chandrashekhar Azad News: भीम आर्मी (Bhim Army) चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले युवकों को पुलिस (UP Police) ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. उनपर हमला करने के मामले में चार युवकों को पुलिस ने हरियाणा (Haryana) के अंबाला (Ambala) से गिरफ्तार किया है. इन युवकों के नाम लविश, आकाश और पोपट हैं. अब इस मामले में रविवार को सहारनपुर पुलिस (Saharanpur Police) ने जानकारी दी है. 

चंद्रशेखर के हमलावरों को लेकर डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि चन्द्रशेखर पर 28 तारीख को हमला किया गया. जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था. चार लड़को को गिरफ्तार किया गया है. एक युवक हरियाणा और तीन देवबंद का रहने वाला है. आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग की थी. उन्हें अंबाला के ढाबे से गिरफ्तार किया गया है. इन्होंने पूछताछ में बताया कि चंद्रशेखर आजाद द्वारा पिछले कुछ महीनों में दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिए गए बयानों से ये गुस्से में थे.. उन्होंने अचानक ही हमला करने का प्रोग्राम बनाया था. आरोपियों ने रोहाना टोल से उनका पीछा किया था.

पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा, "इन लोगों ने 315 बोर के पिस्टल से 3 राउंड फायरिंग की. गाड़ी भी बरामद कर ली गई है. ये लोग इस मामले से बचने के लिए छोटे-मोटे मामलों में सरेंडर करने हरियाणा चले गए थे. इनको वहां से गिरफ़्तार किया गया और दोनों तमंचे भी बरामद कर लिए गए हैं. चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी."

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड का मायावती ने किया समर्थन, लेकिन लागू करने के तरीके का करेंगी विरोध

कई टीम कर रही जांच
इससे पहले सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने हमले के बाद बताया था कि न्द्रशेखर के साथी मनीष कुमार की तहरीर पर कार सवार अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है. पुलिस की कई टीम जांच कर रही हैं और बहुत जल्दी ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे.

वहीं आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य और मीडिया प्रभारी डॉक्टर अजय गौतम ने कहा था, ‘‘घटना के 72 घंटे बीतने पर भी पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिससे समर्थकों में नाराजगी है.'' गौतम ने बताया कि आजाद के निवास पर चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं, सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किये गये हैं. उन्होंने बताया कि आगामी तीन जुलाई को सहारनपुर में महापंचायत होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े

वीडियोज

Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget