एक्सप्लोरर

साध्वी ऋतम्भरा ने इन्हें समर्पित किया रक्षाबंधन का त्यौहार, लिखा पत्र

राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले साध्वी ऋतम्भरा ने मंदिर आंदोलन में प्राण न्यौछावर करने वाले अपने सैकड़ों ज्ञात-अज्ञात भाइयों को रक्षाबंधन का त्यौहार समर्पित किया है. साध्वी ने इसे लेकर एक पत्र भी लिखा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह की चल रही तैयारियों के बीच हिन्दूवादी नेता साध्वी ऋतम्भरा ने मंदिर आंदोलन में प्राण न्यौछावर करने वाले अपने सैकड़ों ज्ञात-अज्ञात भाइयों को रक्षाबंधन का त्यौहार समर्पित किया है. साध्वी ने इस सिलसिले में रविवार को लिखे एक खुले पत्र में कहा कि, ''वर्ष 2020 का यह रक्षाबंधन अभूतपूर्व है. मुझे अपने चारों तरफ 15-20 साल के अपने नौजवान भाइयों से लेकर 95 वर्ष तक के वयोवृद्ध भाई दिखाई देते हैं. मेरा यह रक्षाबंधन मेरे उन सभी ज्ञात-अज्ञात भाइयों को समर्पित है, जिनमें से बहुतों को मैंने कभी रक्षा सूत्र नहीं बांधे, लेकिन उन्होंने मुझे हमेशा ही मेरे आह्वान पर अपने प्राण राष्ट्र पर न्यौछावर करने का वचन दिया''

साध्वी ने पत्र में लिखा है, ''आज मुझे श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वे हजारों भाई याद आते हैं, जिनका मेरे साथ कोई खून का रिश्ता नहीं था. उनमें से कोई भी मुझसे कभी नहीं मिले थे, लेकिन उन्होंने मेरी सभाओं में 'लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' का गगनभेदी उद्घोष करते हुए वचन दिया था कि बहन हम आपकी इस प्रतिज्ञा की लाज अपने जीवन के अंतिम सांस तक निभाएंगे.'' राम जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली ऋतम्भरा ने पत्र में लिखा है कि, ''आज इस रक्षाबंधन पर जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य मंदिर निर्माण का काम शुरू होने की घड़ी आ रही है. मुझे भाई राम और शरद कोठारी जैसे हजारों भाइयों का स्मरण होता है, जिन्होंने एक बहन को दिए गए वचन को निभाया. राम की देहरी पर अपना सब कुछ लुटा कर जो भाई चले गए उनका बलिदान अप्रतिम था''

ऋतम्भरा ने पत्र में कहा कि, ''मेरे जिन भाइयों ने एक लंबी अदालती लड़ाई लड़ कर राम जन्मभूमि पर हिंदुओं को उनका वैधानिक और संपूर्ण अधिकार दिलवाया, उनकी इस कृतज्ञता का कर्ज कभी नहीं छुपाया जा सकेगा. राम के देश में उनके अस्तित्व को ही नकारने वालों से लंबा संघर्ष उनके होने के प्रमाण मांगे जाने और अयोध्या पर प्रश्न चिन्ह लगाने वालों को मेरे वयोवृद्ध भाई परासरण जी ने अदालतों की अंतहीन दिखने वाली जिरहों में जिस बेबाकी से जवाब दिया, उसका कर्ज हम कभी नहीं चुका सकेंगे.''

साध्वी ऋतम्भरा ने इन्हें समर्पित किया रक्षाबंधन का त्यौहार, लिखा पत्र

ऋतम्भरा अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में अभियुक्त के तौर पर गत 29 जून को सीबीआई की विशेष अदालत में हाजिर हुई थीं. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि उन्हें बाबरी मस्जिद ढहाने के मामले में बेवजह फंसाया गया है. वो पूरी तरह निर्दोष हैं.

गौरतलब है कि, उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल 9 नवंबर को अयोध्या के विवादित स्थल के मालिकाना हक को लेकर मुकदमे में फैसला सुनाते हुए राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया. साथ ही, मुसलमानों को मस्जिद निर्माण के लिये अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का आदेश भी दिया था.

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर भूमि पूजनः देश के आठ हजार स्थानों की मिट्टी और जल का होगा उपयोग

भूमि पूजन से पहले अलग रंग में नजर आई राम नगरी अयोध्या, आप भी देखें ये खूबसूरत तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget