एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन से वाराणसी लौटे स्टूडेंट्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात

Russia Ukraine Conflict: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में यूक्रेन से लौटे छात्रों के साथ बातचीत की.

Russia Ukraine Conflict : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वाराणसी (Varanasi News) में यूक्रेन से लौटे छात्रों के साथ बातचीत की. वाराणसी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों के निवासी स्टूडेंट्स ने बातचीत के दौरान स्टूडेंट्स ने पीएम के साथ अपने अनुभव साझा किए. बता दें पीएम मोदी गुरुवार को यूपी चुनाव के लिए प्रचार करने जौनपुर और चंदौली गए थे. इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री की मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब विपक्ष सरकार पर छात्रों की निकासी को लेकर हमलावर है. वहीं उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि लगभग 3,500 भारतीयों के साथ 17 उड़ानें शुक्रवार को भारत आने की उम्मीद है.

इससे पहले सोनभद्र में बुधवार को पीएम मोदी ने छात्रों को निकालने के अभियान का जिक्र किया था. पीएम ने कहा था कि आज दुनिया में जो हालात बनें हैं वो आप देख रहे हैं. ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य ही है कि हम यूक्रेन में फंसे हमारे देश के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं.

वायुसेना भी अभियान में शामिल
पीएम ने कहा था कि ऑपरेशन गंगा के तहत कई हजार नागरिकों को वहां से देश वापस लाया जा चुका है. इस मिशन को गति देने के लिए भारत ने अपने 4 मंत्रियों को भी वहां पर भेज दिया है.

उन्होंने कहा था कि  संकट में फंसे भारतीयों को ज्यादा तेजी से निकालने के लिए हमारी सेना और वायुसेना को भी लगा दिया गया है. मैं आज देश के लोगों को भी ये विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी.

केंद्रीय मंत्री ने बताई यह बात
बता दें रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान कई भारतीय वहां फंसे हुए हैं और निकलने की कोशिश में हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि आज 8 फ्लाइट्स बुखारेस्ट पहुंचेंगी और करीब 1,800 नागरिकों को भारत ले जाएंगी. कल करीब 1,300 नागरिकों को लेकर 6 फ्लाइट्स बुखारेस्ट से रवाना हुईं थई. अब मैं बॉर्डर प्वाइंट सिरेट जा रहा हूं. सिरेट में अभी 1,000 छात्र हैं.

उन्होंने कहा कि सुसेवा सिरेट का नज़दीकी हवाई अड्डा है. आज इंडिगो की 2 फ्लाइट्स सुसेवा आ रही हैं और करीब 450 छात्रों को वापस भारत ले जाएंगी. कल 4 फ्लाइट्स सुसेवा आएंगी और 900-1,000 छात्रों को ले जाएंगी.

 

यह भी पढ़ें:

UP Election: अमित शाह बोले- अखिलेश यादव ने काला चश्मा पहन रखा है, महिलाओं से किया ये वादा

UP Election 2022: वाराणसी में अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कहा- पीएम मोदी ने जो गांव गोद लिया, उसका प्रधान ही चुनाव हार गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget