एक्सप्लोरर

UP Election: अमित शाह बोले- अखिलेश यादव ने काला चश्मा पहन रखा है, महिलाओं से किया ये वादा

UP Election 2022: गृहमंत्री अमित शाह ने आज आजमगढ़ में जनसभा का संबोधित किया और दावा किया कि पांचवें दौर में हार चुके हैं सपा-बसपा, 300 सीटों को सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी को वोट दें .

Amit Shah Azamgarh Rally: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो जेल में सजा काट रहे माफिया रिहा हो जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले पांच दौर में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने हार का स्वाद चखा है.

सपा सत्ता में आई तो..

अमित शाह ने कहा कि, "मैंने वादा किया था कि उत्तर प्रदेश में माफिया का शासन खत्म हो जाएगा और पांच साल में सभी माफिया खत्म हो गए हैं. अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी अभी योगी आदित्यनाथ की सरकार में जेल में हैं. अगर प्रदेश में फिर सपा सत्ता में आती है तो ऐसा नहीं होगा और ऐसे लोगों को छोड़ दिया जाएगा"

जीत को लेकर बड़ा दावा

अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले पांच दौर के मतदान में सपा और बसपा हार रही है और अब भारतीय जनता पार्टी को 300 से अधिक सीटें सुनिश्चित करने के लिए वोटों की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने काला चश्मा पहन रखा है इसलिए उन्हें सिर्फ अंधेरा ही नजर आता है.

होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर

गृह मंत्री ने योगी सरकार में कानून व्यवस्था की भी जमकर तारीफ की और कहा कि योगी सरकार में यूपी में अपराध में भारी गिरावट आई है. महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करते हुए शाह ने कहा कि होली और दिवाली पर हर घर को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा. युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी और सभी लड़कियों को मुफ्त स्कूटर दिए जाएंगे. 

सातवें चरण में होगा मतदान

अमित शाह ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील और कहा कि अगर उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आती है तो यूपी के किसानों को अगले पांच साल तक बिजली का बिल नहीं देना होगा. आपको बता दें कि आजमगढ़ में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में सात मार्च को मतदान होगा. 

ये भी पढ़ें-

UP Election: छठे चरण की वोटिंग को लेकर PM मोदी का बड़ा दावा, बोले- यूपी में BJP की सरकार बनना तय

Ukraine Russia War: बर्फबारी के बीच घंटों भूखे प्यासे रहे, यूक्रेन से लौटी छात्रा की आपबीती सुनकर आ जाएंगे आंसू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget