एक्सप्लोरर

Rudraprayag: केदारनाथ में बर्फबारी से जल संस्थान के 20 स्टैंड पोस्ट ध्वस्त, पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त

Rudraprayag: केदारनाथ पैदल मार्ग सहित धाम में यात्रियों के लिए स्टैंड पोस्ट तैयार किये जा रहे हैं. विभाग का दावा है कि कपाट खुलने से पूर्व पानी आपूर्ति सुचारू हो जायेगी. पेयजल की समस्या नहीं होगी.

Rudraprayag News: ठंड के मौसम में अत्यधिक बर्फबारी के कारण उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में जल संस्थान रुद्रप्रयाग को भारी नुकसान हुआ है. गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक जल संस्थान के लगभग 20 स्टैण्ड पोस्ट क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि पेयजल लाइन भी ग्लेशियर और बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है. विभाग ने शासन को केदारनाथ में हुए नुकसान की पूर्ति करने के लिये एक करोड़ तीस लाख का स्टीमेट भेजा है. हालांकि छह मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को देखते हुए विभाग धाम सहित पैदल मार्ग पर पानी की आपूर्ति करने में जुट गया है.

विभाग तैयारियों में जुटा
केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं. यात्रा से जुड़े विभाग अपनी-अपनी टीमों के साथ केदारनाथ पहुंचने लगे हैं. शासन से भी विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश मिले हैं. इसी कड़ी में जल संस्थान विभाग रुद्रप्रयाग भी धाम सहित पैदल मार्ग पर यात्रा व्यवस्था सुचारू रूप से मुहैया कराने में जुट गया है. हालांकि अत्यधिक बर्फबारी के कारण जल संस्थान को धाम और पैदल मार्ग पर भारी नुकसान हुआ है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- 'रेप समाज के खिलाफ अपराध, पेनिट्रेशन की डेप्थ मायने नहीं रखती', आरोपी की जमानत याचिका खारिज

पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त
भीमबली से आगे धाम तक जल संस्थान के कई स्टैण्ड पोस्ट और नल ग्लेशियरों से टूट गये हैं, जबकि बर्फबारी में जगह-जगह पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है. ऐसे में विभाग के सामने समय कम और काम ज्यादा हो गया है. जल संस्थान ने शासन को क्षतिग्रस्त स्टैण्ड पोस्टों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिये एक करोड़ तीस लाख रुपये का स्टीमेट भेजा है. 

विभाग ने क्या दावा किया
हालांकि अभी विभाग को पैसा नहीं मिला है, लेकिन आगामी यात्रा को देखते हुये विभाग तैयारियों में जुट गया है. केदारनाथ पैदल मार्ग सहित धाम में यात्रियों के लिए स्टैंड पोस्ट तैयार किये जा रहे हैं, जबकि घोड़े-खच्चरों के लिये भी पानी की चरियां बनाई जा रही हैं. विभाग का दावा है कि कपाट खुलने से पूर्व पानी की आपूर्ति सुचारू हो जायेगी.

पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जायेगी-अभियंता
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने बताया कि बर्फबारी और ग्लेशियरों के टूटने से बीस के आस-पास स्टैंड पोस्ट क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि पेयजल लाइनें भी जगह-जगह ध्वस्त हो चुकी हैं. विभाग अपनी तैयारी में जुट गया है. यात्रा से पहले केदारनाथ पैदल मार्ग के साथ ही धाम में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जायेगी, जिससे तीर्थयात्रियों को पेयजल की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा.

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं के तेवर बगावती, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने उठाई ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget