एक्सप्लोरर

Rudraprayag: पानी के लिए दर-दर भटक रहे रुद्रप्रयाग के लोग, सूखे 25 जल स्रोत, इस बात से और बढ़ी चिंता

Uttarakhand के Rudraprayag में शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी के लिए त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है. पानी को लेकर लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं.

उत्तराखंड (Uttarakhand) के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले में गर्मी रिकार्ड़ तोड़ रही है. यहां इन दिनों 37 से 38 डिग्री के बीच तापमान है. तापमान में वृद्धि होने के कारण जनपद के अधिकांश हिस्सों में गंभीर पेयजल संकट (Drinking water crisis) छा गया है. साथ ही 25 जल स्रोत सूख चुके हैं. इसकी वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति इतनी विकराल रूप धारण कर चुकी है कि पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीण अब जल संस्थान विभाग के कार्यालय में धरना देने भी पहुंचने लगे हैं.

पानी के लिए दर-दर भटक रहे लोग
बता दें कि गर्मी बढ़ते ही रुद्रप्रयाग जिले में पानी की किल्लत शुरू होने लगती है. प्राकृतिक स्रोत सूखने लगते हैं और लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है. इस वर्ष बारिश भी कुछ खास नहीं हुई है, जिस कारण पानी की समस्या ज्यादा बन गई है. शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी के लिए त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है. पानी को लेकर लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं.

Kanpur: DM और SP का विकास दुबे के परिजनों पर एक्शन, 11 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपति की जब्त

पानी की बूंद-बूंद के लिये तरस रहे
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग वैसे तो अलकनंदा और मंदाकिनी नदी के एक छोर पर बसा है, लेकिन गर्मियों में यहां पेयजल की समस्या ज्यादा हो जाती है. दो बड़ी नदियां होने के बावजूद भी जिला मुख्यालय की जनता को पुनाड़ गदेरे से पेयजल की आपूर्ति की जाती है, जो अब धीरे-धीरे सूखता जा रहा है. इन दिनों गर्मी के कारण पानी की भारी किल्लत हो गई है. रुद्रप्रयाग शहर की बीस हजार से अधिक आबादी पिछले एक सप्ताह से पानी की बूंद-बूंद के लिये तरस रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के भी यही हाल हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में भी गंभीर पेयजल संकट गहरा गया है.

आंदोलन का रास्ता अपना रहे लोग
रुद्रप्रयाग शहर के लिए हर दिन 35 लाख लीटर पानी की जरूरत है, जबकि जल स्रोत सूख जाने से 10 से 12 लाख लीटर ही हर दिन पेयजल आपूर्ति हो पा रही है. ऐसे में पानी के लिए लोग परेशान हैं. इसके अलावा सबसे ज्यादा समस्या विकासखण्ड अगस्त्यमुनि और जखोली के विभिन्न गांवों में पेयजल को लेकर बनी है. पानी को लेकर ग्रामीण जनता को मीलों की दूरी नापनी पड़ रही है. पानी के लिये परेशान हो चुकी ग्रामीण जनता अब आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिये भी तैयार हो चुकी है और जल संस्थान कार्यालय में आकर विभागीय अभियंताओं से पेयजल की आपूर्ति कराने की मांग कर रही है.

टैंकरों के जरिये हो रही आपूर्ति
गर्मी के कारण विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के 15 गांवों में पेयजल स्रोत सूख चुके हैं, जबकि जखोली विकासखण्ड के आठ गांवों में स्रोत सूखने के कारण ग्रामीण जनता परेशान है. इसके अलावा ऊखीमठ विकासखण्ड के तीन गांवों में पेयजल स्रोत सूख चुके हैं. जल संस्थान विभाग की ओर गुप्तकाशी, मैखण्डा, गोरणा, चोपता, कुंडा-दानकोट, क्वीलाखाल, सकल्याणा, सौंराखाल में टैंकरों के जरिये पानी की आपूर्ति की जा रही है. जिन गांवों में मोटरमार्ग की सुविधा नहीं है, वहां घोड़े-खच्चरों से पानी पहुंचाया जा रहा है.

अधिशासी अभियंता ने क्या बताया
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने कहा कि, रुद्रप्रयाग जनपद के भीतर 25 जल स्त्रोत ऐसे हैं, जहां पानी कम हो चुका है. जबकि आठ से दस गांव ऐसे हैं, जहां पानी पूरी तरह सूख चुका है. ऐसे में वहां टैंकर के जरिये पानी की आपूर्ति की जा रही है. रुद्रप्रयाग नगर में भी पानी की मात्रा बहुत कम हो गई है और यहां आधा से एक घंटे ही पानी की आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग शहर की आबादी के हिसाब से हर दिन पैंतीस लाख लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन जल स्रोत में पानी कम होने से दस लाख लीटर ही हर दिन पेयजल आपूर्ति हो पा रही है. आगामी दिनों में बरसात नहीं होती है तो समस्या विकट हो जायेगी.

इन क्षेत्रों में सूखे प्राकृतिक जल स्रोत
रुद्रप्रयाग जिले के स्वीली, दरमोला, क्वीलाखाल, मयाली, ललूड़ी, जखोली, जवाड़ी, सुमाड़ी, नगरासू, मवाना, सौड़, कोठगी, रुद्रप्रयाग नगर, गोरणा, जाखणी, कुंडा, दानकोट, लोदला, खाल्यूं, अगस्त्यमुनि, रतूड़ा, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी, धानी, मैखण्डा  क्षेत्रों में प्राकृतिक जल स्रोत सूख चुके हैं.

Baghpat News: जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, दवाई न मिलने की शिकायत पर की जांच, स्टोर से हुई बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! भारी बारिश-ओलावृष्टि और 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! भारी बारिश-ओलावृष्टि और 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
यूपी में योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे या नहीं? ब्रजेश पाठक के बयान से हलचल
यूपी में योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे या नहीं? ब्रजेश पाठक के बयान से हलचल
सत्ता परिवर्तन रैली से पहले चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सत्ता परिवर्तन रैली से पहले चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा मोदी सरकार के 12 वर्षों का उत्सव'
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा मोदी सरकार के 12 वर्षों का उत्सव'

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
अब खान सर की मुश्किलें बढ़ीं? हिरासत में लिए गए उनके 2 बॉडीगार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला
अब खान सर की मुश्किलें बढ़ीं? हिरासत में लिए गए उनके 2 बॉडीगार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
Visceral Fat: क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
Embed widget