एक्सप्लोरर

भक्तिमय हुआ रुद्रप्रयाग का कंडाली गांव, 12 साल बाद शुरू हुई मां इंद्रासणी की देवरायात्रा

Devra Yatra in Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के कंडाली गांव में मां इंद्रासणी मंदिर एक बार फिर भक्तों गुलजार हो गया है. लगभग दस साल से अधिक समय बाद क्षेत्र में एक बार फिर देवरायात्रा का निकाली जा रही है.

Rudraprayag News Today: रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के सिलगढ़ पट्टी में स्थित कंडाली गांव का सिद्धपीठ मां इंद्रासणी मंदिर एक बार फिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बना हुआ है. 12 वर्षों के बाद शुरू हुई मां इंद्रासणी की देवरायात्रा, क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल लेकर आई है. यह यात्रा 26 नवंबर से प्रारंभ हुई है और अगले दो महीनों तक चलने वाली है.

मां इंद्रासणी का यह सिद्धपीठ 52 प्रसिद्ध सिद्धपीठों में से एक माना जाता है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष महत्व रखता है. मां को अलग-अलग रूपों में पूजा जाता है और हर 12 साल में यह देवरायात्रा आयोजित की जाती है. इस दौरान मां गांव-गांव और घर-घर जाकर अपने भक्तों का कुशलक्षेम पूछती हैं और उन्हें आशीर्वाद देती हैं.

देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु
यात्रा के दौरान मां इंद्रासणी का रथ सिलगढ़ पट्टी के अलग-अलग गांवों में भ्रमण करती हैं. भक्तगण मां के चरणों में फल, फूल, पंचमेवा और अपनी सामर्थ्य के अनुसार भेंट अर्पित कर रहे हैं. मां श्रद्धालुओं की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं. इस यात्रा का विशेष आकर्षण यह है कि श्रद्धालु न केवल क्षेत्रीय गांवों से बल्कि देश-विदेश से भी इस देवरा यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं.

कई प्रवासी परिवार जो सालों से अपने गांवों से दूर रह रहे थे, इस यात्रा के लिए अपने मायके और पैतृक गांव लौट आए हैं. महिलाओं और बच्चों में मां के दर्शन को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है. क्षेत्र के लोग अपने गांवों में मां को रात्रि प्रवास के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, जिससे उनके घरों और गांवों में सुख-समृद्धि का वास हो.

ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत
देवरायात्रा के दौरान स्थानीय समुदाय ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है. अलग-अलग गांवों में मां के आगमन के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक लोकगीतों के साथ मां का स्वागत कर रहे हैं. यात्रा के माध्यम से न केवल धार्मिक भावना प्रबल हो रही है बल्कि यह स्थानीय संस्कृति और परंपरा को सजीव रखने का भी माध्यम बन रही है.

मां इंद्रासणी की यह यात्रा जहां आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, वहीं यह क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी मजबूत कर रही है. यह यात्रा आने वाले दिनों में पूरे क्षेत्र को और अधिक भक्तिमय बना देगी.

यात्रा से दिया जा राह खास संदेश
देवरायात्रा की सफलता के लिए स्थानीय लोगों ने विशेष इंतजाम किए हैं. श्रद्धालु मां के दर्शन और आशीर्वाद के साथ-साथ इस यात्रा के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों और परंपरागत उत्सवों में भी भाग ले रहे हैं. इस दो माह की अवधि में मां का आशीर्वाद पूरे क्षेत्र को समृद्ध और खुशहाल बनाने का संदेश दे रहा है.

ये भी पढ़ें: सिर पर 45 किलो रुद्राक्ष और शरीर पर रुद्राक्ष का कवच, महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने ये बाबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget