एक्सप्लोरर

सादगी से खोले गए तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट, सख्ती से किया गया लॉकडाउन का पालन 

भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ठीक 8 बजे चोपता से धाम के लिए रवाना हुई और सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य करते हुए भुजगलि पहुंची. भगवान तुंगनाथ के कपाट सोमवार को सादगी के साथ खोले गए. इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन किया गया.

रुद्रप्रयाग: पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विख्यात भगवान तुंगनाथ के कपाट 11 बजकर 30 मिनट पर कर्क लग्न में सादगी के साथ जय शंकर जय तुंगनाथ बाबा के उद्घोष और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्म काल के लिए खोले दिए गए हैं. कपाट खुलने के अवसर पर देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी, कर्मचारी और तीर्थ पुरोहित ही मौजूद रहे. इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन किया गया.

किया गया रुद्राभिषेक
सोमवार को तुंगनाथ यात्रा के आधार शिविर चोपता में पंडित विजय भारत मैठाणी, संजय मैठाणी, विनोद मैठाणी और अतुल मैठाणी ने पंचाग पूजन के तहत 33 करोड़ देवी-देवताओं का आह्वान किया और भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव मूर्तियों का रुद्राभिषेक कर आरती उतारी. इसके बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव मूर्तियों को डोली में विराजमान कर चल विग्रह उत्सव डोली का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रृंगार कर दोबारा आरती उतारी गई. 

भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ठीक 8 बजे चोपता से धाम के लिए रवाना हुई और सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य करते हुए भुजगलि पहुंची. भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली सुरम्य मखमली बुग्यालों और देव दर्शनी में कुछ देर विश्राम करने के बाद स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ अपने धाम पहुंची. तुंगनाथ भगवान ने भूतनाथ मंदिर पहुंचने पर पौराणिक पाषाणों को तोडे़ जाने पर नाराजगी व्यक्ति की.

नर रूप में अवतरित हुए भगवान तुंगनाथ
भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के मन्दिर परिसर में प्रवेश करते ही भगवान तुंगनाथ नर रूप में अवतरित हुए और शीतकाल में धाम में सैलानियों की आवाजाही होने पर तपस्या में बाधा उत्पन्न होने की बात कही. जिसपर भक्तों ने विनती कर भगवान तुंगनाथ को शान्त किया. भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने मुख्य मन्दिर सहित सहायक मन्दिरों की तीन परिक्रमा की. डोली के मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही भगवान तुंगनाथ के कपाट लग्न के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण और जय शंकर, जय तुगनाथ बाबा के उदघोष के साथ खोल दिए गए. 

पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई
कपाट खुलने के बाद मठापति राम प्रसाद मैठाणी, आचार्य लम्बोदर प्रसाद मैठाणी सहित सभी तीर्थ पुरोहितों ने भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी. तीर्थ पुरोहितों और देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों ने जलाभिषेक कर मनौती भी मांगी. कपाट खुलने के बाद भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग से भस्मी, चन्दन और पुष्पों को श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया. कपाट खुलने के बाद तहसील प्रशासन के निर्देश के अनुसार चार हक-हकूकधारी और चार देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी, कर्मचारी धाम में मौजूद रहेंगे.

डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने की ऑनलाइन पूजा
भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने के पावन अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ऑनलाइन पूजा कर विश्व कल्याण और क्षेत्र के खुशहाली की कामना की. डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के तीर्थ पुरोहित राजकुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार को भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने के बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से ऑनलाइन पूजा की गई. उन्होंने बताया कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की तरफ से लगभग 2 घंटे तक ऑनलाइन पूजा कर आरती उतारी गई. 

ये भी पढ़ें 

यूपी सरकार ने कोरोना वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर की शर्तों को बनाया आसान, जानें- इससे फर्क क्या पड़ेगा

100 साल की दादी ने कोरोना को दी मात, बीमारी में भी योग और व्यायाम के साथ करती रहीं ये काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
'एसपी नहीं गुंडा है', मेरठ में पुलिस के थप्पड़कांड पर भड़के कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम
'एसपी नहीं गुंडा है', मेरठ में पुलिस के थप्पड़कांड पर भड़के कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Embed widget